ऐसे सजाएं अपना आशियाना, बढ़ जाएंगी घर की रौनक

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 01:45 PM (IST)

घर को सजाने से उसकी खूबसूरती और भी निखर कर आती है। मगर इसे सजाने को लेकर हर कोई कंफ्यूज रहता है। ऐसे में आज हम आपको अपने आशियाने को सजाने के कुछ खास टिप्स देते हैं। ताकि आप अपने घर की खूबसूरती पर चार-चांद लगा पाएं। 

लाइट का उचित प्रबंध

रोशनी सही होने से घर बड़ा, साफ और आकर्षित दिखाई देता है। इसके लिए जरूरी है कि आप हर कमरे के मुताबिक वहां पर सही रोशनी का प्रबंध करें। 

दीवारों पर अलग टेक्‍स्चर दें

घर की दीवारों को अलग-अलग टेक्‍स्चर दें। इसके लिए आपको ऑनलाइन बहुत से ऑप्शन मिल जाएंगे। आप चाहे तो कमरे की किसी एक दीवार को भी अलग डिजाइन या लुक दे सकती है। 

कोनों में बोन्साई लगाएं

अगर आपको फूल-पौधे पसंद हैं तो हर कमरे के कोने में बोन्साई लगाएं। इससे घर का लुक और भी सुंदर और अलग लगेगा।  

ओपन किचन

किचन ओपन होने से घर सुंदर लगने के साथ बड़ा लगता है। किचन में लाइट कलर करवाएं। साथ ही खिड़की के पास छोटा सा किचन गार्डन बनाएं। 

ग्लास व प्लास्टिक जार से करें डेकोरेट 

घर पर बेकार पड़े ग्लास व प्लास्टिक के जार को यूज करें। इसके लिए आप उन्हें पेंट या स्टोन से सजा सकती है। 

बालकनी को बनाएं खास 

आप बालकनी को खास फूलों से सजा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप कुर्सियां या झूले की व्यवस्था कर सकते हैं। इससे आपको गर्मी में भी ठंडक का अहसास मिलेगा। 

Content Writer

neetu