कम बजट में भी क्लासी दिखेगा घर, इन Decor Ideas के साथ सजाएं अपना आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 12:56 PM (IST)

हर कोई चाहता है कि उसका घर सुंदर दिखे। इसके लिए कई तरह के यूनिक तरीके भी अपने आशियाने को सजाने के लिए ट्राई करते हैं। लेकिन कई बार बजट कम होने के कारण घर की सजावट अच्छे से नहीं हो पाती। ऐसे में यदि आप घर को डेकोरोटिव और यूनिक तरीके से सजाना चाहते हैं तो इन हैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन होम डेकोर तरीकों के साथ आप घर को एक अलग लुक दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

दीवारों के दे नया लुक 

आप दीवारों के लिए एक नैचुरल कर्लस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कलर देखने में भी अच्छे लगेंगे और घर को भी एक नया और क्लासी लुक मिलेगा। इन रंगों का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। रंगों के साथ आप घर में फर्नीचर भी उसी के मुताबिक लगा सकते हैं। ऑफ व्हाट दीवार और म्यूटेड अपहोल्स्ट्री वाले सोफे के साथ आप कोई भी रंग के कुशन और एक्सेसरीज इस्तेमाल कर सकती हैं। 

फर्नीचर का भी दें ध्यान 

आप इंटीरियर और कलर थीम के अनुसार ही घर में फर्नीचर का इस्तेमाल करें। नैचुरल लुक आपके घर को एक यूनिक सजावट देगा। साथ ही आप अलग-अलग शेड्स के साथ इंटीरियर में कई तरह की वैराइटी जोड़ सकते हैं। 

लिविंग रुम  को दें क्लासी लुक 

आप घर के लिविंग रुम को क्लासी लुक देने के लिए लीड डेकोर आइटम यहां पर जरुर लगाएं। कोई बड़ी से पेंटिंग,सुंदर स्कल्पचर या एंटीक मिरर आप लिविंग रुम में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप लिविंग रुम की वॉल को भी एक यूनिक लुक दे सकते हैं। 

लगाएं प्लांट्स 

आप घर में प्लांट्स लगाकर भी घर को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। घर के अलग-अलग कोनों में इंडोर प्लांट्स को लगाकर आप घर की सुंदरता पर चार-चांद लगा सकते हैं। इंडोर प्लांट्स को आप इंटीरियर का महत्वपूर्ण हिस्सा बना सकते हैं। खासकर घर के खाली कोनों में आप प्लांट्स रख सकते हैं। 

बुकशेल्फ बनाएं 

घर में आप एक सुंदर सी बुकशेल्फ भी जरुर बनवाएं। इस बुकशेल्फ में आप इंडोर प्लांट्स स्टाइलिश एक्सेसरीज लगा सकते हैं। इससे आपका घर और भी खूबसूरत और क्लासी दिखेगा। 

Content Writer

palak