DIY Ideas: प्लास्टिक की चीजें फेंके नहीं बल्कि घर सजाने के लिए यूज

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 01:49 PM (IST)

घर में पड़ी बहुत सी चीजों को हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक की चीजें होती है। मगर अगर आप थोड़ी क्रिएटिवी से इन चीजों को घर सजाने में यूज कर सकते हैं। इससे आपकी बेकार चीजें काम आने के साथ घर की खूबसूरत पर चार-चांद लगने में मदद मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको इससे घर डेकोरेट करने के कुछ बेहतरीन आइडियाज देते हैं। 

बेकार प्लास्टिक की बोतल को ऊपर से काट कर डिजाइन दें।

आप इसमें टूथब्रश व पेस्ट डालकर अपनी वॉशबेसन के बाद भी रख सकते हैं।

इसमें आप प्लांट उगा सकती है। 

इसमें धनिया, पुनिया, एलोवेरा आसानी से उगाएं जा सकते हैं। 

प्लास्टिक चम्मच से कैंडल स्टैंड बनाया जा सकता है। इसके लिए चम्मच को अलग-अलग कलर करें।

इसके लिए बीच में एक कटोरी या डिब्बा रखें। बाद में एक-एक चम्मच को गोंद की मदद से चिपाकर कर फूल बनाएं। 

चम्मच से मिरेर डेकोरेट करने के लिए इसे शीशे के आसपास फूल की शेप देते हुए चिपकाएं। 

साथ ही चम्मच को अलग-अलग कलर करना ना भूलें। 

घर में रंगोली बनाना शुभ माना जाता है।

ऐसे में शिवरात्रि का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में आप चम्मच की मदद से रंगोली बना सकती है। 

 

Content Writer

neetu