Paris Fashion Week: शरीर पर लाल पेंट और 30 हजार क्रिस्टल चिपकाकर Doja Cat ने किया सभी कौ हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 02:54 PM (IST)

पेरिस फैशन वीक चल रहा हो और अजीबोगरीब आउटफिट  का जिक्र ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। 17 जनवरी से चल रहे Paris Fashion Week 2023 में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। हॉलीवुड की मशहूर सिंगर डोजा कैट ने अपने लुक से ना सिर्फ लोगों का हैरान किया बल्कि चर्चा का मौका भी दे दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दोजा 30 हजार क्रिस्टल शरीर पर चिपका कर पेरिस फैशन वीक में शिरकत करने पहुंची। उन्होंने Swarovski crystals के साथ लाल रंग के पेंट से खुद को ढका हुआ था। इस तरह तैयार होने में उन्हें करीब 5 घंटे लगे थे।


बताया जा रहा है मेकअप आर्टिस्ट ने खुद अपने हाथ से इन  crystals को दोजा के शरीर पर चिपकाए। इस लुक काे कंप्लीट किया था  हाथ से तैयार किए गए स्कर्ट और रेशम बस्टियर आउटफिट ने। मेकअप कलाकार पैट मैकग्राथ ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर 
 रैपर के  धैर्य की सराहना की। 


जहां कुछ उनके इस यूनिक लुक की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं वहीं कुछ यूजर को उनका ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया।  एक यूजर ने सिंगर की तुलन भूल भुलैया के छोटा पंडित से कर डाली। वहीं एक शख्स ने  कैप्टन अमेरिका के खलनायक रेड स्कल की याद दिला दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

डोजा कैट के अलावा किम कार्दशियन की बहन और अमेरिकन सुपरमॉडल काइली जेनर ने भी अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया था। पेरिस काउचर वीक के लिए उन्होंने जो  ब्लैक ड्रेस कैरी की, उसमें थ्रीडी शेर का सिर अटैच किया गया था। जाे देखने में थोड़ा डरावना लग रहा था। 

काइली जेनर की ड्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक रुच्ड पैटर्न नजर आ रहा था।  शेर के बड़े से थ्रीडी सिर को  फैशन डिजाइनर Daniel Roseberry ने डिजाइन किया था, जिन्होंने वाइल्ड स्प्रिंग 2023 Haute Couture Collection से पेरिस फैशन वीक में पहला डेब्यू किया। काइली ने कोकोआ लिप शेड, सटल आईशैडो, शार्प कॉन्टोर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 
 

Content Writer

vasudha