चौथी बार हॉलीवुड एक्टर Al Pacino बने पिता, उम्र में छोटी गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 01:34 PM (IST)

फेमस अमेरिकन एक्टर और फिल्ममेकर अल पचीनो हाल ही में 83 की उम्र में पापा बन गए हैं। इस उम्र में एक्टर चौथी बार बच्चे के पिता बने हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। आपको बता दें कि अल पचीनो की गर्लफ्रेंड उनसे 29 साल छोटी है। कपल ने अपने न्यू बॉर्न बॉय का नाम रोमन पेसिनो रखा है। जहां अमेरिकन एक्टर अल पचीनो का यह चौथा बच्चा है वहीं उनकी गर्लफ्रेंड पहली बार मां बनी हैं। 

नहीं थे चौथे बच्चे के लिए तैयार 

रिपोर्ट्स की मानें तो जब एक्टर को उनकी गर्लफ्रेंड नूर की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उस समय वह हैरान हो गए थे। एक्टर अपने चौथे बच्चे के लिए तैयार नहीं थे वहीं उनकी पहली गर्लफ्रेंड और एक्टिंग कोच जान तारंत ने अल पचीनो की पहले से ही 33 साल की उम्र की बेटी है जिसका नाम जूली मारी है। वहीं एक्टर के दूसरी पार्टनर ने उनके 22 साल के दो ट्विन्स बच्चे हैं। ऐसे में अब वह चौथी बार बच्चे के पिता बने हैं। 

कोविड टाइम से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट 

अल पचीनो की की गर्लफ्रेंड नूर 29 साल की है। दोनों कोविड टाइम से सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अप्रैल 2022 में दोनों को एक साथ डिनर पर स्पॉट किया गया तो उस समय उनकी डेटिंग की खबरें लोगों में फैल गई थी। 

दोनों एक साथ हैं काफी खुश 

एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच 54 साल छोटी गर्लफ्रेंड नूर अल्फलाह के बीच उम्र का काफी लंबा फासला है लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। नूर एक अमीर फैमिली से हैं वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ही काम करती हैं। बिना शादी के उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। 

नूर का नाम अल पचीनो से पहले 74 साल के मिक जैगर नाम के शख्स से भी जुड़ चुका है उस समय वह सिर्फ 22 साल की थी। 

Content Writer

palak