होली पर बनाएं लेटेस्ट व नए डिजाइन की रंगोली (See Pics)

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 03:50 PM (IST)

खुशियों का त्योहार बस आने ही वाला है। ऐसे में लोग एक-दूसरे पर रंग डालकर उन्हें बधाई देते हैं। साथ ही कई लोग घर पर पार्टी भी रखते हैं। साथ ही इसके लिए खूब साज-सजावट करते हैं। मगर बात एंट्री की करें तो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। मगर घर की एंट्री पर सुंदर रंगोली बनाना बेस्ट आइडिया है। इससे घर की खूबसूरती और भी निखर कर आएगी। साथ ही वास्तु व ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रंगोली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे बनाने से घर में पॉजीटिविटी का भी संचार होगा।

आप रंगोली में राधा- कृष्णा जी की तस्वीर बना सकती है।

हैप्पी होली लिखना भी सही रहेगा।

ये डिजाइन सिंपल के बावजूद भी सभी को पसंद आएगा।

इस रंगोली को बनाने के लिए सबसे पहले चॉक की मदद से डिजाइन बना लें।  उसके बाद इसमें अपने मनपसंद रंग भर दें।

ऐसा डिजाइन हर किसी को पसंद आएगा।

आप रंगोली के ऊपर दीये भी रख सकती है।

घर की मेन गेट पर ऐसा डिजाइन सही रहेगा।

सर्कल रंगोली में ऐसा डिजाइन बना सकते हैं।

आप गेंदे व गुलाब के फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं।

ऐसा डिजाइन सिंपल व बेहद खूबसूरत लगेगा।

घर के आंगन पीले व हरे कम्बीनेशन की यह रंगोली सुंदर लगेगी।

आप चाहे तो कुछ अलग करने के लिए रंग व फूलों की जगह स्टोन की मदद से रंगोली बना सकते हैं।

यह डिजाइन आपके मेहमानों को खूब पसंद आएगा।

Content Writer

neetu