भांग के नशे को उतारने के टॉप सीक्रेट

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2017 - 06:46 PM (IST)

सेहत: रंगों के त्योहार होली में लोग जमकर मस्ती करते हैं। इस दिन एक-दूसरे पर रंग फैकने से कोई मना भी नहीं करता। सारा परिवार और रिश्तेदार इस दिन एक साथ इक्ट्ठे होकर त्योहार को मनाते हैं। होली में भांग की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस दिन लोग भांग भी जमकर पीते हैं। मुश्किल तो तब हो जाती है जब इसका नशा इतना सिर चढ़ जाता है कि इंसान इस नशे में क्या करता है कुछ पता ही नहीं चलता। हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं जो इस नशे को उतारने में बेहद कारगर हैं। 

1. सीक्रेट नं 1
भांग के नशे को कम करने के लिए खटी चीजें खाने सबसे बेहतर है। जिस व्यक्ति को नशा चढ़ा हो उसे नींबू,दही,लस्सी और इमली की पानी जरूर पिलाएं। इससे नशा जल्दी उतर जाएगा। 

2. सीक्रेट नं 2
दोनों कानों में 2 बूंद सरसों की डालने से भी भांग का नशा उतर जाता है। इसका कोई साइडइफैक्ट भी नहीं होता। 

3. सीक्रेट नं 3
इस नशे को उतारने के लिए देसी घी का सेवन भी असरदायक है। खाने के साथ शुद्ध देसी घी खिलाने से भी भांग का नशा उतर जाता है। 

4. सीक्रेट नं 4
भांग का नशा उतारने के लिए अरहर की दाल बहुत मददगार है। अरहर की कच्ची दाल को पीसकर पानी के साथ खिलाने से नशा कम हो जाता है। 

5. सीक्रेट नं 5
नशे को उतारने के लिए भुने हुए चने का सेवन करना भी लाभकारी है। संतरा और बिना शक्कर का के नींबू पानी का सेवन उस व्यक्ति को करवाएं जिसे भांग का नशा चढा है। 

Punjab Kesari