होली पर लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

punjabkesari.in Wednesday, Mar 13, 2024 - 03:36 PM (IST)

हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन चैत्र प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है। हिंदू धर्म के मुताबिक, होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। वहीं होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पांरपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इस त्योहार का अलग ही नजारा देखने को मिलता है। लेकिन इस बार होली कौन सी तारीख को है इस बात को लेकर थोड़ी सी कंफ्यूजन है। ऐसे में आज आपकी कंफ्यूजन दूर करते हुए आपको बताते हैं कि होली कब है और इस दिन होलिका दहना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

कब मनाई जाएगी होली?

हिंदू पंचागों के मुताबिक, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि 24 मार्च सुबह 09:54 पर शुरु होगी और 25 मार्च को दोपहर 12:29 मिनट पर इसका समापन होगा। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च के दिन रविवार को होगा और वहीं रंग वाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी। 

पूजा का मुहूर्त 

वहीं होलिका दहन सोमवार 25 मार्च को किया जाएगा। 25 मार्च वाले दिन दिन शाम को 06:33 से लेकर 07:53 तक भद्रा पुंछ रहेगी ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त रात 11:12 से लेकर रात 12:07 मिनट तक रहेगा। 

होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण 

आपको बता दें कि इस बार होली का रंग थोड़ा खराब हो सकता है क्योंकि हिंदू पंचागों के मुताबिक, इस साल होली वाले दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण 25 मार्च होली वाली दिन लगेगा। 25 मार्च वाले दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10:24 मिनट से लेकर दोपहर 03:01 तक रहेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04:36 तक रहेगी। 

भारत में नहीं आएगा नजर 

साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर भारत में नजर नहीं आएगा ऐसे में यहां पर सूतक काल भी नहीं लगेगा। वहीं इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य भी बाधित नहीं होंगे। चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रुस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागज जैसी जगहों में दिखने वाला है। 


 

Content Writer

palak