रंग बरसे! भारत के अलावा इन देशों में भी दिखती है होली की धूम

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 06:22 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन पूर्णिमा में मनाया जाता है। इस बार ये 25 मार्च को है। रिश्तों की मिठास बढ़ाने और खुशी मनाने के लिए त्योहार जाना जाता है।लेकिन क्या आपको लगता है कि ये त्योहार बस भारत में ही मनाया जाता है? अगर ऐसा है तो आप गलत सोच रहे हो क्योंकि विदेश में भी होली की धूम है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

नेपाल

होली को नेपाल में भी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर होली का 'फगु पूर्णिमा' के रूप में मनाया जाता है और लोग रंगों से भरे गुब्बारों को एक- दूसरे के ऊपर फेंकते हैं।

PunjabKesari

बांग्लादेश

यहां पर इस त्योहार को 'दोल पूर्णिमा' के नाम से जाना जाता है। यहां पर इस दिन लोग एक दूसरे पर रंग फेंकते हैं और होली का उत्सव मनाते हैं।।

पाकिस्तान

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसका क्रेज देखने को मिलता है। खासकर के कराची और लाहौर में तो ये त्योहार बहुत धूम- धाम से मनाया जाता है।

PunjabKesari

इंडोनेशिया

यहां पर होली को प्रोह्यों के नाम से मानते हैं। इस त्योहार को खूब नाच- गाने और एक- दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया जाता है।

आफ्रिका

आफ्रिका के कुछ जगहों में हिंदू और गुजराती समुदाय के लोग रहते हैं और होली के समय पर खूब धमाल करते हैं। खासकर के मॉरीशस, मॉजांबिक और दक्षिण अफ्रीका में लोग होली को खास तौर पर मनाते हैं।   

अमेरिका 

अमेरिका में इसे 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स' के नाम से जाना जाता है। ये काफी हद तक भारतीय होली से मिलती जुलती होती है। इस उत्सव के दौरान लोग रंग-बिरंगे कलर और गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते हैं और खूब नाचते हैं। इसके अलावा यहां एक मड फेस्टिवल भी होता है जो हर साल मनाया जाता है। वैसे ये फेस्टिवल बच्चों के लिए शुरू किया गया था लेकिन समय के साथ साथ बड़े भी इसका हिस्सा बनने लगे और ये फेमस हो गया।

PunjabKesari

जर्मनी 

जर्मनी का ओबेरबामब्रुक में हर साल वाटर फाइट फेस्टिवल का आयोजन होता है। इसे समर फेस्ट के तौर पर जाना जाता है। इस दौरान लोग एक दूसरे के आमने सामने खड़े हो जाते हैं और ओबरबौमब्रुक ब्रिज पर पानी की भारी लड़ाई में शामिल हो जाते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static