2026 में कब है होली ? नोट कर लीजिए तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 07:02 PM (IST)
नारी डेस्क : रंगों का प्रमुख त्योहार होली हिंदू धर्म का बेहद पावन और उल्लास से भरा त्योहार है। यह हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन या उसके अगले दिन मनाई जाती है। साल 2026 में होली बुधवार, 4 मार्च को मनाई जाएगी। इसे रंगवाली होली, धुलंडी, रंगोत्सव आदि नामों से भी जाना जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है, जो असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है।
होलिका दहन कब है?
साल 2026 में होलिका दहन मंगलवार, 3 मार्च को किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सूर्यास्त के बाद होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगवाली होली का उत्सव मनाया जाता है।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2026
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 2 मार्च 2026, शाम 05:55
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026, शाम 05:07
यें भी पढ़ें : इस्लाम में बिल्ली पालना जायज़ और कुत्ता पालना नाजायज़ क्यों माना जाता है? जानिए कारण
होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन का मुहूर्त: 3 मार्च 2026, शाम 06:27 से रात 08:49 तक
प्रदोष काल: शाम 06:17 से रात 08:41 तक
होलिका दहन का सर्वोत्तम समय: शाम 06:27 से रात 08:55 के बीच
होलाष्टक 2026
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक के आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है।
इस दौरान शादी, गृह प्रवेश, नए कार्यों की शुरुआत जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
होलिका दहन के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाती है।
यें भी पढ़ें : जब हनुमानजी ब्रह्मचारी थे, तो किसके गर्भ में जन्मा उनका पुत्र? जानें कैसे बना पाताल लोक का राजा
होलिका दहन क्यों होता है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। यह पूर्णिमा तिथि पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाता है, बशर्ते उस समय भद्रा न हो। जब भद्रा व्याप्त होती है, तब होलिका दहन करने की मनाही होती है।

