गर्लफ्रेंड Saba Azad के एक्स बॉयफ्रेंड को गले लगाते नजर आए Hrithik Roshan, तस्वीरें हुई वायरल

punjabkesari.in Friday, Dec 02, 2022 - 03:29 PM (IST)

ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से सबा आजाद के साथ अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रह रहे हैं। ऋतिक रोशन से पहले सबा आजाद नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। हालांकि इमाद और सबा भले अलग हो गए हैं लेकिन दोनों के बीच अभी भी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बताया जाता है कि सबा और इमाद इल्क्ट्रो-फंक बैंड का हिस्सा हैं और दोनों अब भी साथ परफॉर्म करते हैं। अब कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सुर्खियों में हैं जिनमें ऋतिक इमाद शाह को गले लगाते दिख रहे हैं और माना जा रहा है कि उनकी आपसी बॉन्डिंग भी काफी अच्छी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba-Hrithik Fan page! (@sabahrithik)

परवान चढ़ रहा है सबा-ऋतिक का प्यार 

सबा आजाद और ऋतिक रोशन काफी समय से साथ हैं। अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद अब दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया है। दोनों को साथ में अक्सर ही लंच और डिनर डेट पर जाते देखा जाता है। कुछ दिनों पहले सबा ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसे ऋतिक ने खास बनाया था। दोनों साथ में रोजमर्रा के काम और एक्सरसाइज करते दिखे। इस दिन का स्पेशल वीडियो सबा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

लिव-इन रिश्ते में थे इमाद-सबा 

लिव-इन रिश्ते में थे इमाद-सबा ऋतिक से पहले सबा आजाद ने इमाद शाह को सात सालों तक डेट किया था। दोनों के रिश्ते का अंत 2020 में हुआ था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। डेटिंग के समय में इमाद ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'ये सच है. मैं और सबा अब साथ रह रहे हैं। इसी तरह हमें साथ काम करने का मौका मिलता है।

 

हम दोनों की मुलाकात एक प्ले के दौरान हुई थी। रिहर्सल करते हुए हमने साथ में काफी सारा समय बिताया। एक दिन मैंने उन्हें दोस्तों संग गाते सुना। उनकी आवाज दूसरों से बहुत अलग है, बहुत बेहतरीन है।'  दोनों ने 7 साल डेट करने के बाद 2020 में अलग हो गए। इसके बाद साल 2022 की शुरुआत में ऋतिक के साथ सबा के अफेयर के चर्चे शुरू होने लगे।

Content Editor

Charanjeet Kaur