Hindi Diwas: भारत ही नहीं विदेशों में भी बोली जाती है हिंदी, एक तो Little India के नाम से फेमस

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 05:57 PM (IST)

हर साल देशभर में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य देशवासियों को हिंदी अपनाने की ओर प्रेरित करना है। हिंदी मगर क्या आप जानते हैं कि हिंदी केवल भारत ही नहीं अन्य देशों में भी बोली जाती है। इसलिए दुनियाभर में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली हिंदी भाषा तीसरी नंबर पर आती है। ऐसे में आज 'विश्व हिंदी दिवस' के मौके पर हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं, जहां पर लोग हिंदी बोलते हैं।

फिजी

फिजी की ऑफिशियल भाषा हिंदी है। यह द्विप देश दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में स्थित है। यहां पर बोली जाने वाली भाषा को फिजियन हिंदी या फिजियन हिन्दुस्तानी भी कहा जाता है।  बता दें, फिजी के लोगों द्वारा बोली बोली जाने वाली भाषा अवधी, भोजपुरी और अन्य कई भाषाओं का मेल है। शायद इसलिए इसे छोटा भारत भी कहा जाता है।

नेपाल

भारत के पड़ौसी देश नेपाल की भाषा तो नेपाली है। मगर यहां के कई लोग नेपाली के साथ हिंदी भी भाषा का भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा नेपाल में मैथिली, भोजपुरी भाषा भी काफी प्रचलित है।

थाईलैंड और टोबेगो

थाईलैंड और टोबेगो की भाषा अंग्रेजी है। मगर यहां के लोग हिंदी भी काफी बोलते हैं। इसके अलावा इन जगहों के निवासी स्पेनिश, फ्रेंज व भोजपुरी भाषा का भी प्रयोग करते हैं।

बांग्लादेश

बांग्लादेश की ऑफिशियल भाषा तो बंग्ला है। मगर यहां पर कई भारतीय भी रहते हैं। ऐसे में इस देश में लोग हिंदी भाषा का भी अधिक इस्तेमाल करते हैं।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की भाषा अंग्रेजी और अफ्रीकन है। मगर इस देश में भारतीय भी रहती है। इसलिए साउथ अफ्रीका में कई क्षेत्रिय भाषाओं के साथ हिंदी भी बेहद बोली जाती है।

पाकिस्तान

भारत के पड़ौसी से पाकिस्तान में उर्दू व अंग्रेजी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है। मगर यहां पर बहुत से लोग भारतीय होने के कारण पंजाबी, सिंधी, पास्तो व हिंदी भाषा बोलते हैं।

 

Content Writer

neetu