हिना खान ने प्रिंट साड़ी मे ढाया कहर, इसकी कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 12:06 PM (IST)

टीवी इंडस्ट्री की फेमस व बोल्ड अदाकारा हिना खान वो चमकता सितारा हैं जिन्होंने छोटे पर्दे पर अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई। आज ना सिर्फ हिना अपनी एक्टिंग को लेकर बल्कि ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। खास बात तो यह है कि कभी पर्दे पर साधारण सी दिखने वाली हिना आज अपने बोल्ड लुक से टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। हिना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर हिना खान की लेटेस्ट तस्वीरें कहर ढहा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह मिंट-ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। हिना की साड़ी पल्लवी जयपुर की है। हिना की मिंट ग्रीन एम्ब्रोइडरी शिफॉन साड़ी पर एब्सट्रैक्ट प्रिंट्स और सीक्विन वर्क किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

इसके अलावा उनके बैकलेस ब्लाउज के नेकलाइन और बैक पर कढ़ाई की गई है। पफ्ड शीर स्लीव्स हिना खान को रेट्रो लुक दे रही है। हिना ने साड़ी से मैचिंग कमर पर मिंट ग्रीन कलर की बेल्ट कैरी की है। 

इसके अलावा उन्होंने अपने लुक को मैचिंग झुमकों और न्यूड लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया है। वहीं अगर बात करें इस साड़ी की कीमत की तो वह 35,000 रुपये है। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan)

Content Writer

Bhawna sharma