हिना खान के गुलाबी गालों का राज है स्ट्रॉबेरी फेसपैक, जानिए इसे बनाने का तरीका

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 10:34 AM (IST)

टीवी की कई एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए कैमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह घरेलू चीजों को लगाना पसंद करती है। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ सुंदर, मुलायम व गुलाबी निखार मिलने में मदद मिलती है। ऐसे में ही टीवी जगह की बेहतरीन अदाकारा हिना खान की बात करें तो वे भी आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में नेचुरल चीजों से फेसपैक बनाने व उसे इस्तेमाल करने की अपनी वीडियोज शेयर करती है। ऐसे में ही उनके चेहरे की खूबसूरती व गुलाबी निखार के बारे में बात करें तो इसका पीछे का राज स्ट्रॉबेरी फेसपैक है। तो चलिए आज हम आपको भी स्ट्रॉबेरी से तैयार इस फेसपैक को बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।  

सामग्री:

स्ट्रॉबेरीज- 2
दही- 1 छोटा चम्मच
शहद-1 छोटा चम्मच

विधि:

1. सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मिक्सी में पीस लें।
2. अगर आपके पास मिक्सी नहीं है तो इसे फॉक की मदद से मैश करें।
3. अब इसमें दही और शहद डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. अब चेहरे को फेसवॉश से धोएं। ताकि स्किन पर जमा गंदगी साफ हो जाएं।
5. उसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेसपैक लगाएं।
6. इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें।
7. बाद में इसे स्क्रब करते हुए उतारे और पानी से चेहरा धो लें।

स्ट्रॉबेरी के फायदे 

- एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग गुणों से आप स्ट्रॉबेरी स्किन की गहराई से सफाई करती है।

- सनटैन की समस्या दूर होकर स्किन ग्लो करती है।

- त्वचा को गहराई से पोषण मिलने के साथ दाग-धब्बे, पिंपल्स की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

- आंखों के आसपास पफीनेस कम होने का मदद मिलती है।

दही के फायदे

- सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए दही लगाना बेस्ट ऑप्शन है।

- स्किन को गहराई से पोषण मिलने के साथ नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है।

- दाग-धब्बे, कील-मुंहासे, झाइयों व झुर्रियों की समस्याएं दूर होकर स्किन साफ, निखरी, मुलायम और जवां नजर आती है।

- सूरज की तेज किरणों से खराब हुई स्किन रिपेयर होती है।

शहद के फायदे

- एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर शहद चेहरे को ब्लीच करने का काम करता है।

- त्वचा की रंगत निखारने के साथ गहराई से पोषण मिलता है।

- स्किन का रूखापन दूर होकर नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान

- दिनभर चेहरे पर मेकअप ना लगाकर रखें।
- सोने से पहले चेहरा जरूर धोएं।
- खाने में ताजे फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि शामिल करें।
- 8-10 गिलास पानी पीएं।
- 7-8 घंटों की नींद लें। नहीं तो डार्क सर्कल व आंखों के आसपास झुर्रियां की परेशानी हो सकती है।
- जंक फूड, ज्यादा मात्रा में चीनी व नमक खाने से बचें।
 

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे अपने फेसबुक पेज पर जरूर शेयर करें। 

Content Writer

neetu