हिना खान का बोल्ड अवतार, ग्रीन मोनोकिनी में तस्वीरें देख फैंस के छूटे पसीने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 01:35 PM (IST)

टीवी की जानी- मानी  एक्ट्रेस हिना खान ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। एक्टिंग के साथ- साथ वह फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। अपने ट्रेडिशनल अटायर को लेकर वाहवाही लूटने वाली हिना का  बोल्ड लुक भी कमाल का है।


एक बार फिर टीवी की चहेती बहू ने  फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जिसे देख लोगों के पसीने छूट गए। ग्रीन मोनोकिनी में वह  जबरदस्त पोज देती दिखाई दे रही है। 


हिना का यह  बोल्ड फोटोशूट चर्चाओं में बना हुआ है। इस स्टाइलिश स्विमसूट में वह अपनी कर्व फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। फैशन डिजाइनर शिवान एंड नरेश के कलेक्शन से पिक की गई इस मोनोकिनी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। 

हिना खान ने अपने लुक को फंकी सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया। खुले बालों में वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। तभी तो लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 


 हिना की इस मोनोकिनी में एक तरफ टाई-अप डिटेल थी, जिस कारण आउटफिट में माइक्रो प्लीट्स नजर आ रही थीं। इसके साथ कलरफुल ओपन श्रग बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है। 

Content Writer

vasudha