129 करोड़ की संपत्ति वाले हिमेश रेशमिया का आलीशान घर, दूसरी बीवी संग उनकी शाही जिंदगी की झलक देखें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 23, 2025 - 04:32 PM (IST)

नारी डेस्क: हिमेश रेशमिया कौन हैं, यह बात शायद ही कोई न जानता हो। उनकी गाने इतने हिट होते हैं कि हर कोई उनके नाम को पहचानता है। सिंगिंग की दुनिया में हिमेश ने खूब नाम कमाया है, लेकिन एक्टिंग में उन्हें उतनी सफलता नहीं मिली। उनकी एक्टिंग वाली फिल्में फ्लॉप रह गईं, जबकि उनकी आवाज़ ने उन्हें संगीत की दुनिया में मशहूर बना दिया। अगर उनकी लव लाइफ की बात करें तो हिमेश की दो शादियां हुई हैं। पहली शादी उन्होंने कोमल से की थी, जो 22 साल तक चली लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम स्वयं है। इसके बाद 2018 में हिमेश ने टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी की। अब हिमेश और सोनिया साथ में रहते हैं।

हिमेश की कुल संपत्ति और आज का दिन

नेटवर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश रेशमिया की कुल संपत्ति लगभग 129 करोड़ रुपये बताई जाती है। आज, यानी 23 जुलाई को हिमेश का जन्मदिन है, और वे इस साल 52 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके आलीशान घर के अंदर की झलक दिखाने जा रहे हैं।

घर का प्रवेश द्वार और पौधा

हिमेश रेशमिया मुंबई के लोखंडवाला इलाके में ओबेरॉय स्काई हाइट्स के एक बड़े अपार्टमेंट में रहते हैं। हिमेश और सोनिया अक्सर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग में भी हिमेश के घर का दौरा कराया था। घर के एंट्रेस पर एक खूबसूरत और बड़ा लैविश पौधा लगा हुआ है, जिसे एरेका पाम कहा जाता है। यह पौधा घर के अंदर आते ही एक शाही और सजीव माहौल बनाता है। एंट्रेस में लकड़ी के अलग-अलग दरवाजे भी दिखते हैं, जो घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

PunjabKesari

शानदार लाउंज का दृश्य

हिमेश रेशमिया का घर देख कर लगता है जैसे आप किसी आलीशान बंगले में आ गए हों। उनका लाउंज बहुत ही सुंदर और आरामदायक है। लाउंज की दीवारें ऑफ़-व्हाइट रंग की हैं, जो इसे और भी क्लासी और साफ-सुथरा दिखाती हैं। यहां पर हल्के रंग के सोफे रखे गए हैं, जिनपर रंग-बिरंगे कुशन सजाए गए हैं। दीवार पर सोने रंग की सजावट के छोटे-छोटे एलिमेंट्स ने लाउंज को एक खास टच दिया है। यह जगह बैठने और आराम करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट लगती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े: घर की पूर्व दिशा में छिपा है अमीरी का राज, यहां जरूर रखें ये 5 चीजें

डाइनिंग एरिया और लिविंग रूम

हिमेश के घर में डाइनिंग एरिया भी बहुत बड़ा और खुला है। यहां एक बड़ी डाइनिंग टेबल रखी है, जिसपर छह लोग आराम से बैठ सकते हैं। डाइनिंग एरिया को लिविंग रूम के साथ ही मर्ज करके डिजाइन किया गया है, जिससे घर और भी खुला और spacious दिखता है। डाइनिंग टेबल के पीछे एक वॉफ व्हाइट रंग का कोजी सोफा रखा हुआ है। उसके सामने लकड़ी की अलमारी और एक बड़ी LCD टीवी लगी है, जो लिविंग एरिया को और भी आरामदायक बनाती है।

PunjabKesari

मॉडर्न किचन का डिजाइन

हिमेश के घर का किचन भी बहुत मॉडर्न और खूबसूरत है। किचन को पीला और सफेद रंग में सजाया गया है, जो देखने में फ्रेश और जीवंत लगता है। किचन में एयर कंडीशनर भी लगा हुआ है, ताकि गर्मी के मौसम में आराम मिल सके। किचन के एक कोने में एक और डाइनिंग टेबल रखी गई है। इसके पीछे की दीवार पर खूबसूरत फ्लोरल वॉलपेपर लगा हुआ है, जो पूरे किचन को सजावट में चार चांद लगाता है।

PunjabKesari

लकड़ी के सीढ़ियां और क्लासी लुक

घर के अंदर लकड़ी का काम भी बहुत खूबसूरती से किया गया है। न सिर्फ दरवाजे और खिड़कियां लकड़ी और शीशे की बनी हैं, बल्कि घर में लकड़ी की सीढ़ियाँ भी हैं। ये सीढ़ियाँ लाउंज के बिलकुल पास, बीचों-बीच बनी हुई हैं। घर का सफेद बैकग्राउंड और लकड़ी के फर्नीचर मिलकर इसे बहुत क्लासी और आलीशान लुक देते हैं। हिमेश और सोनिया के घर की छत पर एक टैरिस भी है, जिसे उन्होंने खूब पौधों और लाइट्स से सजाया है। यहां आराम करने के लिए कोजी सोफे और टेबल भी रखे गए हैं।

इस टैरिस से शाम के वक्त मुंबई शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है, जिसे देखकर मन खुश हो जाता है। यह जगह हिमेश और सोनिया के लिए रिलैक्स करने और प्रकृति का आनंद लेने का परफेक्ट स्पॉट है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

PRARTHNA SHARMA

Related News

static