हिमेश ने रानू मंडल ही नहीं इंडस्ट्री की इस फेमस एक्ट्रेस को भी दिया था ब्रेक

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 02:22 PM (IST)

बाॅलीवुड सिंगर और संगीतकार हिमेश रेशमिया न्यू कमर्स को खूब स्पोर्ट करते हैं। उन्होंने अब तक कई लोगों के करियर को उड़ान दी है। खुद हिमेश रेशमिया को सलमान खान के जरिए एक सिंगर के तौर पर अपनी आवाज लोगों को सुनाने का मौका मिला था। शायद यही वजह है कि हिमेश टैलेंटिड लोगों का हमेशा हाथ थामकर रखते हैं। 

हिमेश ने दिया था दीपिका को ब्रेक

यह बात हर कोई जानता है कि हिमेश ने रातों-रात रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू मंडल को स्टार बना दिया। लेकिन बहुत कम लोग यह बात जानते होंगे के दीपिका पादुकोण को पहला ब्रेक हिमेश ने दिया था। शायद ही दीपिका का म्यूजिक वीडियो किसी को याद हो जिसमें वह पहली बार दिखाई दी थी। फिल्म ओम शांति ओम में से पहले दीपिका ने एक कन्नड़ फिल्म में नजर आई थी। 

इस म्यूजिक वीडियो में आई थी नजर 

हालांकि कन्नड़ फिल्म से पहले उन्होंने हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' में काम किया था। जो उस समय में हर किसी जुबान पर हुआ करता था। एक इंटरव्यू में हिमेश से पूछा गया कि दीपिका के साथ उन्होंने कभी फिल्म में काम क्यों नहीं किया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि आज दीपिका काफी बड़ी जगह पर पहुच चुकी है। उनके पास काम लेकर इसलिए नहीं जा सकता क्योंकि मैंने उन्हें पहला ब्रेक दिया था।

बता दें हिमेश कई सिंगिंग शो में बतौर जज के रूप दिखाई देते हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो हिमेश ने लॉकडाउन के दौरान 300 गाने कम्पोज किए हैं जो कि सच में बड़ी बात हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma