हिमांशी खुराना ने खोली आसिम रियाज की पोल, बोली-  CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग में है पूरा सबूत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 01:55 PM (IST)

आसिम रियाज़ के खिलाफ 'धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले' और 'उसके बाद हुई हिंसा' के सबूत होने का दावा करने के बाद, एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने मंगलवार सुबह एक रहस्यमयी मैसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था- "सॉरी, मैं 'लो-मेंटेनेंस' भाषा नहीं समझती।" हिमांशी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, इसके साथ उन्होंने दीवार पर लिखा एक मैसेज भी शेयर किया। उन्होंने पोस्ट के साथ सफेद दिल वाला इमोजी भी लगाया।
PunjabKesari

हिमांशी का यह पोस्ट तब आया है जब आसिम ने हाल ही में पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में हिमांशी की बातों पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उन्होंने अपने पिछले रिश्ते में धार्मिक मतभेदों के बारे में बात की थी। आसिम ने इस बात का पुरजोर खंडन किया कि उन्होंने कभी किसी से धर्म बदलने के लिए कहा था और विवाद में धर्म के इस्तेमाल की आलोचना की। इसके बाद उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड को जवाब देते हुए कहा कि उनके पास "धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले" और उनके साथ हुई कथित हिंसा से संबंधित सबूत हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग शामिल हैं।

PunjabKesari
हिमांशी ने आगे लिखा- "अपनी पर्सनल जर्नी को सबके सामने शेयर करते समय मैंने हमेशा सम्मान और सावधानी बरती है... चाहे वह मेरा बिग बॉस का अनुभव हो, मेरी आध्यात्मिक यात्रा हो या मेरी सेहत से जुड़े मामले हों। मैंने अपनी ज़िंदगी के इन पहलुओं को ईमानदारी से शेयर किया और कभी भी इनका इस्तेमाल किसी का अनादर करने या किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं किया। मैंने कभी नहीं कहा कि 'ज़बरदस्ती धर्म परिवर्तन' हुआ था। लोगों और मीडिया ने यह नैरेटिव बनाया।" उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने देखा कि उनकी सेहत का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, तो उन्होंने स्टैंड लेने का फैसला किया। "
PunjabKesari

 हिमांशी ने आगे कहा कि अगर आसिम उनकी इमेज खराब करना चाहते हैं, तो वह ऐसी इंसान नहीं हैं जो उनकी "तथाकथित इमेज" को बचाने के लिए पर्दा डालती रहेंगी या बार-बार अपमान और बेइज्जती सहते हुए चुप रहेंगी। "अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस और चैनलों के लोगों ने तुम्हारी हरकतों पर पर्दा डाला, लेकिन अब मैं वैसी नहीं हूं। मैंने हमेशा अपनी गरिमा बनाए रखी है और सम्मान दिया है, और बदले में मैं भी यही उम्मीद करती हूँ। अगर उस सम्मान का वैसा ही जवाब नहीं मिलता, तो मेरे पास चुप रहने का कोई कारण नहीं है। अगर तुम 'सबूत' का खेल खेलना चाहते हो, तो चलो इसे ईमानदारी से खेलते हैं - तथ्यों, जवाबदेही और पूरे सच के साथ।P.S. मुझे सच में समझ नहीं आता कि जब मैं अपनी यात्रा और उससे मिली सीख के बारे में बताती हूं तो लोगों को क्या दिक्कत होती है, जबकि बाकी सब अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात करते हैं। जब मैं अपनी बातें साझा करना चुनती हूं तो यह अलग क्यों होता है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static