कोरोना का शिकार हुई एक्ट्रेस की सेहत में हुआ सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 03:24 PM (IST)

दुनियाभर में आए दिन लोग कोरोना वायरस महामारी का शिकार हो रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ बाॅलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स इस वायरस की चपेट में आने से नहीं बच पाएं हैं। बीते दिनों फिल्म और टीवी एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के होली स्पीरिट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब खबर सामने आई है कि हिमानी शिवपुरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की सेहत में अब काफी सुधार आया है। जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। मीडिया से बात करते हुए हिमानी ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें 15 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है। जिसके बाद उन्हें फिर से अपनी जांच करवानी होगी। 

इसके साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों को धन्यवाद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। हिमानी शिवपुरी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारे कोविड योद्धाओं, अस्पताल के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा धन्यवाद, होम क्वारंटाइन में वापस आ गई हूं! आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A big thank you to our Covid warriors,the hospital staff,am back in home quarantine!Thank you all for your positive wishes.

A post shared by Himani Shivpuri (@hshivpuri) on Sep 18, 2020 at 7:00am PDT

 

गौरतलब है कि इन दिनों हिमानी शिवपुरी टीवी सीरियल 'हप्पू की उल्टन पुल्टन' में एक नजर आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार सीरियल की शूटिंग के बाद हिमानी ने एक ऐड शूट किया था। जिसके बाद से ही उनमें कोरोना के लक्षण नजर आने लगे थे। 

Content Writer

Bhawna sharma