सोनाली हुई हाई ग्रेड कैंसर की शिकार, जानिए क्या है इस बीमारी के लक्षण?

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 03:57 PM (IST)

बिगड़ते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण आजकल 5 में 3 लोग सेहत से जुड़ी किसी ना किसी समस्या से ग्रस्त हैं। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी आम ही सुनने को मिल रही हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि फेमस सैलिब्रिटी भी इनकी चपेट में आने से बच नहीं पा रहे हैं। 

हाल ही में सोनाली बेंद्रे के हाई ग्रेड कैंसर की चपेट में आ गई हैं जिसके चलते वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क में रवाना हुई है।  इरफान खान भी इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। सोनाली बेंद्रे हाई ग्रेड कैंसर की शिकार हुई है, चलिए आज हम आपको इस कैंसर के बारे में आपको जानकारी देते हैं।
 

जानिए क्या है हाई ग्रेड कैंसर
हाई ग्रेड कैंसर को ही मेटेस्टिक कैंसर भी कहा जाता है। हाई ग्रेड कैंसर में सेल्स बहुत तेजी से शरीर में फैलने लगते हैं। जब शरीर में लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का संतुलन बिगड़ने लगता है,तब यह कैंसर होता है। इस कैंसर में 4 स्टेज होती है। 

1. सबसे पहले शरीर में ट्यूमर बनने लगता है। 
2. दूसरी स्टेज में ट्यूमर बड़ा होता है।
3.  तीसरी स्टेज में ट्यमूर टूट जाता है जो खून के रास्ते से शरीर में फैल जाता है और हड्डियों को अपना शिकार बनाता है। 
4. इसके बाद कैंसर फेफड़ों, लीवर, दिमाग तक फैलने के बाद यह ट्यूमर गर्भाशय, मूत्राशय, बड़ी आंत और ब्रेन बोन को अपनी गिरफ्त में लेता है। 
5. इस तरह धीरे-धीरे हाई ग्रेड (मेटेस्टिक)  कैंसर शरीर के सारे हिस्सों में पहुंच जाता है। समय रहते इसका इलाज करवाना बहुत ही जरूरी है।

इस कैंसर के मुख्य लक्षण 
 हड्डियों में दर्द

 खांसी के दौरान खून आना

  शरीर में नीले दाग पड़ना

  पेशाब और शौच के समय खून आना 

  खून की कमी से एनीमिया होना

  मल मूत्र पर नियंत्रण नहीं रहना

  गले में किसी भी प्रकार की गांठ

  खून में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाना

  लंबे समय तक घाव का सही न होना

 कमजोर इम्यून सिस्टम

हालांकि इसके और भी लक्षण हो सकते हैं लेकिन यह कुछ कॉमन लक्षण है। 


कैंसर की स्टेज व ग्रेड में फर्क 
कैंसर की स्टेज और ग्रेड में फर्क है।  स्टेज के आधार पर यह जानकारी मिलती है कि ये शरीर में किस हद तक फैल चुका है जबकि ग्रेड बताता है कि ट्यूमर के शरीर में फैलने की क्षमता कितनी है।


इन बातों का रखें ध्यान
कैंसर से बचाव रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी है। डाइट, एक्सरसाइज और योग के जरिए आप खुद को हैल्दी रख सकते हैं। आइए जानें कैंसर में किन बातों पर ध्यान रखना है बहुत जरूरी। 


1. अल्कोहल के सेवन को बिल्कुल बंद कर देना चाहिए। अल्कोहल पीने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। 

2. धूम्रपान को पूरी तरह से बंद कर दें। इससे कैंसर की कोशिकाएं पनपनी लगती हैं। 

3. हैल्दी डाइट को अपने आहार में शामिल करें। हरी सब्जियां,फल,ब्रोकली आदि का सेवन करने से इसके खतरे को कम किया जा सकता है। 

4. हर रोज व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से कैंसर से बचाव रहता है। इसके लिए ब्रिस्क वॉक बैस्ट है। 
 
5. इसके अलावा डॉक्टरी उपचार बहुत जरूरी है। 

Content Writer

Nisha thakur