दीपिका की 5 बेस्ट ब्राइडल लुक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 12:47 PM (IST)

दीपिका-रणवीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है और कल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। दीपिका के फैंस तो बस उनकी ब्राइडल लुक की एक झलक देखने को उतावले बैठे हैं। फैंस तो यही सोच रहे होंगे कि वेडिंग लुक में दीपिका कैसी दिखेेगी?अगर आप भी यही सोच रहे है तो आज हम आपको दीपिका की कुछ बेस्ट लुक दिखाएंगे जिससे आप उनके वेडिंग लुक का अंदाजा लगा सकते है। 

रेड साड़ी में दीपिका पादुकोण 
एक इवेंट में दीपिका Raw Mango की रेड सिल्क साड़ी पहनकर पहुंची थीं जिसमें दीपिका बिल्कुल नवेली दुल्हन की तरह दिख रही थी। दीपिका की ट्रेडीशनल गोल्ड ज्वेलरी उन्हें एक्सट्रा चार्म दे रही थी। 

रेड लहंगे में दीपिका का ब्राइडल लुक
कुछ साल पहले दीपिका पादुकोण मनीष मल्होत्रा की ब्राइडल कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरीं थीं। रेड ऑफ शोल्डर ब्लाउज और बड़े घेरे वाली स्कर्ट में दीपिका का ब्राइडल लुक देखने को मिला था। ज्वेलरी की बात करें तो उन्होंने चंकी चौकर नेकलेस ट्राई किया हुआ था। 

साउथ इंडियन ब्राइड 
फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में दीपिका को साउथ इंडियन ब्राइडल लुक में देखा गया था। इस दौरान दीपिका ने रेड एंड गोल्डन साउथ इंडियन स्टाइल में साड़ी बांधी और लेयर नेकलेस व गजरे के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

मॉडर्न ब्राइड लुक में दीपिका 
यदि आप दीपिका के स्टाइल को फॉलो करती है तो आपने उनके रेड एंड व्हाइट स्ट्राइप साड़ी वाले लुक को जरूर नोटिक किया होगा। दीपिका ने सब्यसाची की बोल्ड स्ट्राइप्ड प्रिंटेड साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने ब्लेक ब्लाउज और व्हाइट वेस्ट बेल्ट लगाई। इस साड़ी में दीपिका बिल्कुल मॉडर्न ब्राइड लग रही थी। 

लहंगा स्टाइल साड़ी में दीपिका
फिल्म कॉकटेल में दीपिका का ब्लेक साड़ी स्टाइल लहंगे में सप्राइजिंग लुक देखने को मिला था। जिसमें उनका ब्राइडल लुक परफेक्ट लग रहा था। 

Content Writer

Sunita Rajput