आखिर क्यों खूबसूरत लड़कियों को पसंद आते है बदसूरत लड़के?

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 12:19 PM (IST)

आपने अक्सर देखा होगा खूबसूरत लड़कियां अपने से कम सुंदर लड़कों को पसंद करती हैं। उस वक्त हर कोई अपने मन में यही सवाल करता है कि ऐसे लड़कों को इतनी खूबसूरत लड़कियां आखिर मिल कैसे जाती है? अगर आप भी सुंदर लड़कियों के साथ बदसूरत लड़कों को देखकर कंफ्यूज होते हैं तो आज हम आपको बदसूरत लड़कों के कुछ गुणों के बारे में बताएंगे जो खूबसूरत लड़कियों को भी खूब भाते है। यहीं वजह कि वो उनके साथ जिंदगी बिताने की सोच लेती है। 

कम सुंदर लड़के पसंद करती हैं लड़कियां

लड़के और लड़कियां की सोच एक-दूसरे से काफी विपरीत होती है। लड़के हमेशा सुंदर और आकर्षित लड़कियां पसंद करते है लेकिन लड़कियों को गोरे और चिकने लड़के के बजाएं रफ लड़के पसंद आते हैं। दरअसल, लड़कियां ऐसा पार्टनर चाहती है जो उन्हें फुल इंटरटेन कर सके यानी उन्हें हंसने-बोलने और मजाकिया लड़के पसंद आते है और यह क्वालिटी खासकर कम सुंदर लड़कों में होती हैं। 

लड़कों की लुक पर रखती हैं ध्यान

लड़कियां, लड़कों की शक्ल से ज्यादा उनकी लुक यानी कि पर्सनेलिटी देखती हैं क्योंकि उनकी यहीं क्वालिटी लड़कियों को झट से इम्प्रेश कर लेती है।

मैच्योरिटी गुण भी देखती है लड़कियां

लड़कों की मैच्योरिटी पर भी लड़कियां मर-मिटती है। फिर चाहे यह गुण सुंदर लड़कों में हो या बदसूरत लड़को में हो। लड़कियां उसे अपना बना ही लेती है।

रोमांटिक मिजाज भी उन्हें भाता है खूब

इसके अलावा लड़कियों को रोमांटिक मिजाज वाले भी लड़के खूब भाते है क्योंकि इससे वह लाइफ में खुद को कभी बोरिंग महसूस नहीं करती।

Content Writer

Anjali Rajput