अजब-गजब: यहां शादी से पहले ही लड़का-लड़की बनाते हैं संबंध, पेरेंट्स खुद बनाकर देते है 'लव हट्स'

punjabkesari.in Friday, Sep 27, 2019 - 10:58 AM (IST)

दुनिया में शादी के बंधन में बंधने से पहले कई तरह की रस्में अदा की जाती है। कुछ रस्में तो इतनी अजीब होती है कि लोगों को उन पर यकीन नही होता है, लेकिन वह सच है। आज हम भी आपको कंबोडिया के केरुंग समुदाय की एक ऐसी ही रस्म के बारे में बताएंगे जिसे सुन कर आप हैरान जरुर होगे लेकिन यह रिवाज फॉलो किए जाते है। 

पति के चुनाव के लिए महिलाएं बनाती है संबंध 

कंबोडिया के केरुंग समुदाय में रिवाज है कि वहां पर लड़कियों को अपने पति के चुनाव के लिए अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाना पड़ता हैं। यह रिवाज इसलिए शुरु किया गया है ताकि बच्चे अपने लिए एक सही लाइफ पार्टनर ढूंढ सकें। इस समुदाय की लड़कियां भी अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने में असहजता महसूस नही करते है। 

सेक्स लाइफ पर नही है पाबंदी 

यहां पर मां- बाप अपनी बेटी की सेक्स लाइफ पर कोई पाबंदी नही लगाते है। इतना ही नही जब तक बेटी को सही लाइफ पार्टनर नही मिल जाता है वह अन्य लोगों के साथ सेक्स कर सकती हैं। 

पेरेंट्स बनाते है 'लव हट्स'

शादी से पहले बच्चों द्वारा बनाए जाने वाले संबंध के लिए पेरेंट्स खुद उनके लिए खास तरह की झोपड़ी तैयार करते है। जिसे लव हट्स भी कहा जाता है। जितने भी लड़कों के साथ लड़कियां संबंध बनाती है उनमें से वह किसी एक को अपने लाइफ पार्टनर के तौर पर चुनती हैं। उसके बाद बाकी लड़के दुखी या जलन महसूस नही करते है।

 

Content Writer

khushboo aggarwal