ये हैं भारत के खूबसूरत बीच, गर्मियों में एक बार जरूर जाएं यहां

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 06:18 PM (IST)

भारत में घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। यहां पर लोग दूर-दूर से प्राकति का मजा लेने के लिए आते हैं। कुछ लोगों को यहा की प्राकृतिक सुंदरता पसंद आती है तो किसी को बीच। हमारे देश में एक से बढ़कर एक बीच है। जहां पर आप कम पैसों में अपनी फैमली के साथ घूम सकते हैं। आइए देखते हैं भारत के खूबसूरत बीचों की तस्वीरें। 

 

1. कोवालम बीच 


ये बीच केरल का सबसे लोकप्रिय बीच है। कोवालम बीच को विश्व के सबसे दर्शनीय बीचों में गिना जाता है। सुनहरी रेत को चूमती नीली सागर की लहरें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक खीचें चले आते हैं। यहां की खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यावली और वाटर  गतिविधियां भी बड़ी संख्या में सैलानियों को लुभाती हैं।

 

2. जुहू बीच


मुंबई का यह बीच घूमने और मौज मस्ती करने के लिए बहुत ही फेमस है। अगर आपको पानी वाली जगह पर घूमना पसंद है तो यह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। 

 

 

3. कलंगुट बीच 


गोवा में बहुत से बीच हैं मगर कलंगुट बीच सबसे ज्यादा मशहूर है। इस बीच में लाखों लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप वाटर स्पोर्ट और पैराग्लाइडिंग का भी मजा उठा सकते हैं।

 

 

4. राधा नगर बीच 


अंडमान के हैवलॉक आइलैंड बीच को राधा नगर बीच के नाम से भी जाना जाता है।  जिन लोगों को शांति वाली जगह पर घूमने का शौक है उनके लिए राधानगर बीच बेस्ट ऑप्शन है। 

 

 

5. उल्लाल बीच 


कर्नाटक की सुंदरता और उनके बीचों की खूबसूरती को देखने का अलग ही मजा है। कर्नाटक में एक से बढ़कर एक बीच है। मगर उल्लाल बीच लोगों को अपनी और खींचता है। 

 

 

6. वरकला बीच


वरकाला बीच में टूरिस्ट धूप सेकने और तैराकी का मजा लेने के यहां आते हैं। अगर आप भी धूप और तैराकी का मजा एक साथ लेना चाहते हैं तो वरकला बीच में घूमने जा सकते हैं। 


 

Punjab Kesari