Cannes में टीवी एक्ट्रेस का टशन, हेली शाह ने अपने ग्लैमरस लुक से हिना खान को दी टक्कर

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 02:28 PM (IST)

कान्स फिल्म फेस्टिवल के धमाकेदार आगाज हो गया है, जिसमें  बॉलीवुड दिवा हुस्न का जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं। दीपिका पादुकोण,  तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला के बाद अब टीवी अदाकारा हेली शाह और हिना खान ने  रेड कारपेट पर लाइमलाइट लूट ली। इन दोनों का लुक एक से बढ़कर एक था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दूसरी बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्ट्रैप्लेस रेड गाउन में किसी ' डॉल' से कम नहीं लग रही थी। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स से अपने पहले लुक की झलक शेयर की है, जिसमें वह स्ट्रैप्लेस रेड प्लेटेड गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

 एक्ट्रेस सीरियाई फैशन डिजाइनर Rami Al Ali के कलेक्शन से इस आउटफिट को पिक किया। उन्होंने खुले बाल और  ट्रेंडी ईयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। ग्लोइंग बेस और न्यूड लिपस्टिक में हिना का लुक कमाल का लग रहा है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं हेली शाह ने भी कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर धमाकेदार एंट्री मारी। ग्रे कलर के गाउन में उनका अंदाज देखने लायक था। डीप नेक गाउन के साथ बन उनके लुक को और भी गॉर्जियसबना रहा था।


सी-ग्रीन और सिल्वर कलर का डिजाइनर गाउन के साथ हेली ने लाइट मेकअप करना ही पसंद किया। 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में पहली बार एंट्री करने वाली हेली शाह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है।

Content Writer

vasudha