HHOFA 2022ः बोल्ड दिखने के चक्कर में ट्रोल हुई कियारा, हसीनाओं पर भारी पड़ा Rekha Ji का देसी लुक

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 04:39 PM (IST)

बीते दिन यानि रविवार को मुंबई में हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2022 (HELLO HALL OF FAME AWARDS) आयोजित किए गए। इस अवॉर्ड फंक्शन में बी-टाउन की कई हस्तियां एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं। जहां कुछ हसीनाओं पर फैंस की नजरें ठहर गई तो वहीं कुछ को अपने लुक के कारण ट्रोल होना पड़ा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सबसे पहले बात करते हैं एकता कपूर की...एकता कपूर व्हाइट कलर की ड्रेस में अवॉर्ड शो में पहुंची जिसमें वह कापी अंकफर्टेबल दिखी। जिसे देख लोग बोले- 'एक कपूर को वर्स्ट ड्रेस का अवाॅर्ड मिलना चाहिए।' अन्य ने कहा- 'यह बाॅथरोब क्यों पहन कर आई है' एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- 'मुझे लगा नहाने जा रही है।'

एक्ट्रेस कृति सेनन लैवेंडर कलर के ऑफ शाॅल्डर गाउन में स्टनिंग दिखीं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस के गाउन को संभालते नजर आए।

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी रेड कार्रेप पर बैकलेस आउटफिट में नजर आईं। वह येलो थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

सदाबहार दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने गोल्ड कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो सभी एक्ट्रेस को मात दे रही थीं।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू का लुक भी फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। रेड गाउन में तापसी पन्नू को देख लोग बोले- 'झाड़ू-पोछा'

उर्वशी रौतेला ब्लू कलर के गाउन में खूबसूरत नजर आई लेकिन उनके लुक से ज्यादा हाथ में पकड़े कलच ने खूब लाइमलाइट बटोरीं।

तनीषा मुखर्जी का लुक फैंस को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनुषा दांडेकर ग्रीन डीप नेक गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं लेकिन वह अपनी ही ड्रेस में उलझती दिखी।

अन्नया पांडे ब्लैक कलर के लॉन्ग टेल फ्रिल गाउन में नजर आईं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इस दौरान पिंक शॉट गाउन में नजर आईं।

सेमी-शीयर फ्लोरल ड्रेस में शमिता शेट्टी बेहद खूबसूरत लग रही थीं लेकिन फैंस को उनका लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।

ब्लैक सेमी-शीयर ड्रेस में एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने बोल्ड लुक में शिरकत की।

ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन में मसाबा गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अमायरा दस्तूर ब्लैक सैटिन ड्रेस में दिखीं।

Content Writer

Anjali Rajput