हू-ब-हू मलाइका की तरह दिखती है पारस की दुल्हन, देख कर चौंक जाएंगे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 05:48 PM (IST)

अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर मलाइका अरोड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं। लड़कियां सोशल मीडिया पर उनके फैशन सेंस को फॉलो भी करती हैं। लेकिन अब मलाइका नहीं ब्लकि उनकी हमशक्ल सुर्खियां हिना पांचाल बटोर रही हैं। हिना इन दिनों पारस छाबड़ा से शादी करने उनके शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में नजर आ रही हैं। हिना साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा मलाइका की हमशक्ल के तौर पर जाना जाता है।

हिना के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनकी ऐसी कई तस्वीरें हैं जिसमें वे हू-ब-हू मलाइका की तरह दिख रही हैं। इतना ही नहीं हिना को पोज़ भी कुछ-कुछ मलाइका की तरह ही है। चलिए दिखाते हैं हिना की कुछ तस्वीरें जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे।

हिना ने साल 2019 में बिग बॉस मराठी 2 में भी हिस्सा लिया था। साल 2015 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप-100 सेलिब्रिटी में हिना को जगह मिली थी। उन्होंने साल 2014 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

इससे पहले भी बाॅलीवुड की कई हसीनाओं की हमशक्ल सामने आ चुकी है। जिसमें दीपिका पादुकोण और उनकी हमशक्ल अमाला पाउल शामिल है। वहीं पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रर्स नाजिया हसन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की कार्बन काॅपी है। इस कड़ी में ऐश्वर्या राय और उनकी तरह दिखने वाली स्नेहा उल्लाल का नाम भी शामिल है।

भई वैसे तो ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में एक जैसे दिखने वाले 7 लोग होते है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं जानते।

Content Writer

Anjali Rajput