विदेश में नहीं भूली हीना खान भारतीय संस्कार, देसी पहरावे में जीता सबका दिल

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 01:32 PM (IST)

इंडियन टीवी में 'अक्षरा' और 'न्यू कमोलिका' का रोल निभाने वाली हिना खान पहली टीवी एक्ट्रेस है जिन्होंने18 अगस्त न्यूयोर्क में हुए इंडिया परेड में भाग लिया। उनका ऐसे बड़े अवसर पर आना ही बहुत ताज्जूब की बात है और उन्होंने अपने भारतीय लुक से सबका दिल जीत लिया। उनका इस अवसर पर साड़ी पहनना उनके भारतीय कल्चर की तरफ झुकाव को दर्शा रही थी। 

हिना खान पहली टीवी एक्ट्रेस है जो कान्स के रेड कारपेट पर भी लोगों का दिल जीत कर आयी है। उन्होंने यह इंडिपेंडेंस डे न्यूयोर्क में मनाया। इस परेड की सारी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपलोड की है। वह परेड में भारत का झंडा लहराते हुए नजर आयी और उनकी मुस्कान में अलग ही चमक थी। 

हिना ने ब्लैक बोर्डर वाली साड़ी पहनी थी जिसपर केसरी रंग की लाइन्स थी। उनके माथे पर बिंदी और उनका हेयरस्टाइल भारतीय कल्चर को दिखा रहा था। उनका यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया। 

इस परेड के दौरान उन्होंने कहा कि " यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यह मौका मिला है कि वो अपने मातृभूमि को ऐसे पावरफुल देश में रिप्रेसेंट कर पायी और इससे बड़ा और कोई अधिकार नहीं हो सकता है ,आखिरी में उन्होंने जय हिंद कह कर अपनी बात पर विराम लगाया। 

हिना के इस इंडियन लुक ने सिर्फ भारत के लोगों का ही नहीं बल्कि विदेशियों का दिल भी जीत लिया है।  


 

Content Writer

Vandana