डोली से लेकर पिकॉक तक, दुल्हन ट्राई करें ये Heavy Kaleere

punjabkesari.in Tuesday, Jul 20, 2021 - 05:08 PM (IST)

दुल्हन को चूड़ा को कलीरे खास बनाते हैं। चूड़ा के बाद लड़की की सहेलियां या बहनें उसे कलीरें पहनाती हैं। शादी के बाद दुल्हनें सहेलियों के सिर पर कलीरें झटकती है। अब जब कलीरे की रस्म इतनी खास है तो भला कलीरे क्यों ना खास हो। डिजाइनिंग की बात करें तो आजकल फ्लोरल, गोट्टा-पट्टी, सलोगन, फोटो फ्रेम, पॉम-पॉम, मोटिफ जैसे पीकॉक, डोली, बटरफ्लाई, ड्रैगन फ्लाई या हैवी कस्टमाइज्ड कलीरों का ट्रैंड है।

यहां हम आपको हैवी कलीरे (Heavy Kaleeras) के कुछ डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी लहंगे के हिसाब से चूज कर सकती हैं।

कस्टमाइज्ड कलीरों में दुल्हा-दुल्हन का नाम या लड़की की पसंद के अनुसार चीजें सजाई जाती हैं।

बर्ड कस्टमाइज्ड हैवी कलीरें

गोल्डन और पिंक कलर के कलीरों को भी आप अपने लहंगे के हिसाब से चूज कर सकती हैं।

आजकल पीकॉक, मोर, तोते, तितलियां, ड्रैगनफ्लाई वाले कलीरों की भी खूब मांग है।

कलीरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आजकल उनमें घुंघरू, पर्ल, फ्लावर या शेल आदि भी यूज किए जा रहे हैं।

पेटल एंड पर्ल वाले मल्टीस्टोरी कलीरें भी दुल्हन पर खूब फबेंगे।

आप चाहे तो कलीरों पर अपनी व पार्टनर की फोटो भी लगवा सकती हैं। शादी के बाद आप इसे फोटो फ्रेम की तरह सजावट के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

पारंपरिक तौर पर सदियों से गोल्डन कलीरे ही चलते आ रहे हैं लेकिन आज इसे अलग डिजाइन्स से अपनी ब्राइडल लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput