भारत में दी Heat Wave ने दस्तक, 40 के पार हुआ मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने जताई चिंता

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 06:24 PM (IST)

गर्मी के मौसम ने अपना कहर बरसाना शुरु कर दिया है। दिन के समय में बाहर निकलने पर सुलगती गर्मी के साथ गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान करने लगी हैं। ऐसे में मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव का अपडेट जारी कर दिया है। मध्य और उत्तर प्रायद्वीपिय भारत के कुछ इलाकों में ज्यादा से ज्यादा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के क्षेत्रों में एक चक्रवातीय सर्कल सा बना हुआ है। साथ ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोब 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी के क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में इन इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 

इन शहरों में हीट वेव का इलाका 

मौसम विभाग के अनुसार, गंगा से पश्चिमी बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव चल सकती हैं। वहीं बिहार में भी हीट वेव चल सकती हैं। गैंगेटिक पश्चिम बंगाल में मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर येलो वॉच भी जारी कर दिया है। 

कई राज्यों में बिगड़े हालात 

वहीं ओडिशा, बिहार जैसे इलाकों में भी गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। ओडिशा में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था वही राजस्थान में 42.2 के करीबन तापमान दर्ज किया गया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने पटना आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री ने लू के भीषण तपमान से बचने की सलाह भी दी है। 

आखिर क्या होती है हीट वेव? 

जब स्थानीय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाता है और साथ ही क्षेत्र के सामान्य तापमान से 5 डिग्री सेल्सियस से 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ जाता है तो भारत का मौसम विभाग हीट वेव की घोषणा कर देता है। 

Content Writer

palak