इन घरेलू नुस्खों से बच्चे हमेशा रहेंगे हैल्दी

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2018 - 04:06 PM (IST)

मौसम में जरा सा बदलाव आने पर छोटे बच्चो पर इसका असर सबसे पहले देखने को मिलता है। गला खराब,खांसी-जुकाम,बुखार आदि सेहत संबंधी छोटी-छोटी परेशानियां बच्चो को परेशान कर देती है। इनकी वजह से वे चिढ़चिढ़े हो जाते हैं, कई बार सही खाना खाने में भी आनाकानी करने लगते हैं। जिससे उन्हें कमजोरी भी होनी शुरू हो जाती है। बच्चे की सेहत को लेकर मां-बाप हर समय ही चिंतित रहते है। इसके लिए जरूरी है कि अगर बच्चे की सेहर बिगड़ने के संकेत दिखाई दे तो पहले ही घरेलू उपचार अपनाने शुरू कर दें। इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी और आप दवाइयों से होने वाले नुकसान से भी बच्चे का बचाव रहेगा। 


1. भिंडी के बीज
फाइबर से भरपूर भिंडी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। उसके बीजों को सुखाकर चूर्ण बना लें। इसका आधा छोटा चम्मच बच्चे को खआने के लिए दें। इससे उसे ताकत मिलेगी। 
 

2. अंगूर का जूस
बच्चों की यादाश्त को तेज करने के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद है। सुबह-शाम बच्चो को खाना खाने के बाद चार चम्मच अंगूर को रस पीलाएं। इससे वह चुस्त-दुरूस्त हो रहेंगे। 
 

3. भूने चने
आयरन से भरपूर चने खाने से बच्चो में खून की कमी पूरी हो जाती है। इससे ताकत और ऊर्जा भी बनी रहती है। शहद काे साथ भूने हुए चने खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। 


4. पालक और चौलाई
शारीरिक विकास के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना बहुत जरूरी है। पालक और चौलाई इनमें बैस्ट हैं। बच्चे को पालक का सूप या फिर इसके स्नैक्स बना कर भी खिला सकते हैं। 
 

5. सिंघाडा
इसमें बहुत से जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन,विटामिन,कार्बोहाईड्रेट औऱ खनिज तत्वों से भरपूर सिंघाड़ा बहुत अच्छी हर्बल औषधि भी है। 

Punjab Kesari