गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 टेस्टी व हैल्दी नाश्ते, पाचन रहेगा दुरुस्त

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 04:21 PM (IST)

गर्मियों में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी समस्या रहती है। ऐसे में भोजन हैल्दी होना बेहद जरूरी है। खासतौर पर सुबह का नाश्ता एकदम हैल्वी व हैल्दी होना चाहिए। ताकि सेहत संबंधी परेशानियां दूर होकर बेहतर विकास में मदद मिले। वहीं बात खाना बनाने की करें तो गर्मी में किचन में काम करना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ खास ब्रेकफास्ट रेसिपी लेकर आए हैं। यह बनाने में आसान होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

फलों का सैलेड करेगा पाचन तंत्र मजबूत 

गर्मियों में डिहाइड्रेशन व पाचन संबंधी परेशानी अधिक होती है। इससे बचने के लिए नाश्ते में 1 बाउल फलों का सलाद खाना फायदेमंद रहेगा। इससे पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर में पानी की कमी पूरी होगी। इसे बनाने के लिए एक बाउल में केला, सेब, तरबूज, पपीता, कीवी आदि अपने मनपसंद फलों को काटें। फिर खाने का मजा लें। फलों में विटामिन, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होेने से पेट संबंधी समस्याएं दूर होगी। दिल और दिमाग बेहतर तरीके से काम करेगा। साथ ही थकान, कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होगा। 

PunjabKesari

वजन कंट्रोल रखेगा पोहा

आज के जमाने में हर तीसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। ऐसे में इससे बचने व हैल्दी रहने के लिए नाश्ते में पोहा खाना बेस्ट रहेगा। इससे विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेट्स होने से पाचन दुरुस्त रहेगा। साथ ही कैलोरी कम होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए पोहा को पानी से 2-3 बार धोकर छान लें। अब पैन में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर सरसों, राई, करी पत्ते का तड़का लगाएं। फिर मूंगफली भूनें। अब इसमें आलू, टमाटर, शिमला मिर्च आदि सब्जियां पकाएं। अंत में इसमें पोहा मिलाकर पकने दें। बाद गर्मागर्म पोहा सॉस के साथ खाने का मजा लें।

PunjabKesari

सत्तू का शरबत दिनभर रखेगा फ्रेश

सत्तू का शरबत टेस्टी होने के साथ गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसके सेवन से सेहत दुरुस्त रहने के साथ ठंडक का अहसास होता है। दिनभर एनर्जी मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इसे सुबह नाश्ते में खाना बेस्ट ऑप्शन है। इस बनाने के लिए 3 बड़े चम्मच सत्तू में 4 कप पानी मिलाएं। फिर इसमें स्वाद अनुसार गुड़, 1/2 छोटा चम्मच काला नमक मिलाएं। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर सत्तू डालें और पीने का मजा लें। इसे और भी हैल्दी बनाने के लिए आप इसमें सूखे मेवे भी डाल सकती है। 

PunjabKesari

ओट्स और फल के सैलेड से बढ़ेगी इम्यूनिटी

इसके लिए एक बाउल में दही, ओट्स, मुसली, सूरजमूखी व अलसी के बीज व ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। अब इसमें काला, सेब, कीली आदि मौसमी फल काट कर डालें। तैयार सैलेड को खाएं। ओट्स एक प्रोबायोटिक होने से आंतों में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ फल व सूखे मेवे इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के साथ बीमारियों से बचाने में मदद करेगा। लंबे समय तक पेट भरा होने से वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलेगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static