दुबलेपन से परेशान लोग बनाकर पीएं यह स्पेशल शेक

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 02:58 PM (IST)

शरीर का वजन बढ़ने से जहां आज बहुत से लोग परेशान है। वही कुछ ऐसे भी लोग है जिन्हें अपने कम वजन से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दुबला-पतला शरीर होने से व्यक्ति की पर्सनेलिटी खराब होती है। वहीं सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इससे शरीर में कमजोरी, थकान, आलस आदि बढ़ता है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी शेक के बारे में बताते जिसके सेवन से आपको सही वजन मिलने के साथ सभी जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। तो चलिए जानते है बनाना शेक को बनाने का तरीका...

सामग्री

दूध- 1 गिलास
पीनट बटर- 2 टेबलस्पून
केले- 2
दालचीनी पाउडर- 2 टेबलस्पून

गार्निश के लिए

सूखे मेवे- 2 टेबलस्पून (कटे हुए)
बर्फ- 4-5 क्यूब्स

विधि

. सभी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डाल कर स्मूद सा पेस्ट तैयार करें। 
. तैयार शेक को गिलास में निकाल बर्फ और ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्निश करें। 

आपका हैल्दी बनाना शेक बनकर तैयार है। रोजाना इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

कैसे है फायदेमंद?

 

केला

केला में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने इसके सेवन से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमरियों से राहत मिलती है। दिल और दिमाग स्वस्थ रहने से दिनभर शरीर में एनर्जी मिलती है। 

पीनट बटर

बॉडी को सही वजन दिलाने के लिए पीनट बटर का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ वजन बढ़ने में मदद मिलती है। 

दूध

कैल्शियम, प्रोटीन से भरपूर दूध को केले में मिक्स कर पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। 

ड्राई फ्रूट्स 

दुबले-पतले लोगों को सही वजन पाने के लिए रोजाना 1 मुट्ठीभर सूखे मेवे खाने चाहिए। इसके अलावा इसे शेक में मिक्स कर पीने से भी फायदा मिलता है। इसके सेवन से शरीर को सही वजन मिलने के साथ सभी जरूरी तत्व मिलते है। इसतरह बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।

Content Writer

neetu