6 से 12 महीने के बच्चे का वजन बढ़ाएगी ये हैल्दी रेसिपी, घर पर ही करें तैयार

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 05:10 PM (IST)

कई पेरेंट्स बच्चों के पतलेपन के कारण परेशान रहते हैं। वह चाहते हैं कि बच्चा हेल्दी रहे और उसका वजन भी सही रहे। इसके लिए वह बच्चों को कई सारी टेस्टी डिशेज भी बनाकर खिलाते हैं लेकिन इन सब चीजों को खाने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ पाता। ऐसे में आज आपको एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जिसे खाने से बच्चों का वजन बढ़ेगा। मखाना और ओट्स से बनी यह रेसिपी आप 6-12 महीने के बच्चे को दे सकते हैं। आइए जानते हैं बनाने की विधि के बारे में...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by simmi (@mrs._simmi_gupta)

सामग्री 

घी - 2 चम्मच
मखाना - 1 कप
बादाम - 1 कप
ओट्स - 1 कप 
गर्म पानी - जरुरतअनुसार
दूध - 1 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक पैन में घी डालें और गर्म कर लें। 
2. जब घी गर्म हो जाए तो उसमें मखाना मिलाएं। 
3. मखाने को रोस्ट करें और फिर इसमें बादाम मिला दें। 
4. सारी चीजों को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। 
5. रोस्ट करने के बाद मिश्रण में ओट्स को मिलाएं। 
6. अब इन सारी चीजों को ग्राइंडर में पीस लें। 
7. पीसने के बाद इसमें गाय का दूध मिलाएं। 
8. आपकी रेसिपी बनकर तैयार है। 
9. बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में आप इसका सेवन  करवा सकते हैं।

Content Writer

palak