सुबह की ये 5 आदतें जो आपको दिनभर रखेंगी एनर्जेटिक

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 12:07 PM (IST)

आपकी सुबह जितनी एक्टिव होगी आपका दिन उतना ही अच्छा बीतेगा। अगर आप सुबह जल्दी उठने के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो आपके लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होता है। जो लोग सूर्य उदय से पहले उठते हैं, वे लोग देर से उठने वालों के अपेक्षा में जीवन में अधिक तरक्की हासिल करते हैं। साथ ही उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियां भी बहुत कम तंग करती हैं। तो चलिए आज सुबह जल्दी उठने से जुड़े कुछ खास तथ्यों पर नजर डालते हैं...

7 बजे से करें शुरुआत

कुछ लोग ऐसे हैं जो सुबह जल्द उठना चाहते हैं मगर देर रात तक काम के चलते वे सुबह सूर्य उदय से पहले नहीं जाग पाते। ऐसे में उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम 7 बजे तक जरुर उठ जाएं। मगर ऐसे भी लोग हैं जो सुबह जल्दी उठकर अपने दिन भर के आधे काम सुबह ही निपटा लेते हैं, आइए एक नजर डालते हैं कि भारतीय लोग ज्यादातर किस टाइम पर उठ जाते हैं..

-19% भारतीय सुबह 5 बजे या उससे पहले उठते हैं।
-86% भारतीय सुबह 7 बजे या उससे पहले उठते हैं।
- 4% भारतीय लोग सुबह 9 बजे या उसके बाद उठते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से बहुत गलत बात है।

 

कोशिश करें सुबह 7 बजे से पहलें उठें और अपने दिन की शुरुआत कुछ यूं करें..

गर्म पानी

दिन की एक बेहतरीन शुरुआत के लिए सुबह उठते ही गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर में से सभी तरह के टॉक्सिंस रिमूव हो जाएंगे। पानी मगर ज्यादा गर्म भी नहीं होना चाहिए। पानी को गर्म चाय से थोड़ा कम ही गर्म रखें।

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज आपकी बॉडी को दिनभर एक्टिव रखने में बहुत मददगार सिद्ध होती है। आपको बताना चाहेंगे कि 65% सफल लोग अपनी सुबह की शुरुआत मॉर्निंग वॉक के साथ करते हैं। जरुरी नहीं खुद को फिट रखने के लिए हार्ड वर्कआउट या फिर जिम जाया जाए, आप 45 मिनट की हल्की सैर से भी खुद को हेल्दी रख सकते हैं।

मेडिटेशन

सैर के साथ-साथ मेडिटेशन भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। खुशियों भरे जीवन और एक एक्टिव दिन बीताने के लिए मन को शांत रखना बेहद जरुरी है। आप मेडिटेशन दिन में कभी भी कर सकते हैं, मगर सुबह के वक्त की गई मेडिटेशन आपके लिए ज्यादा फायदेमंद सिद्ध होती है।  22 प्रतिशत सफल लोग अपने दिन की शुरुआत इसी के साथ करते हैं। दिन भर अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए मेडिटेशन आपकी बहुत मदद करता है।

न्यूज पेपर पढ़ना

जीवन में सफल होने के लिए आपको दुनिया के बारे में पूरी खबर होना लाजमी है। व्यक्ति जितनी ज्यादा किताबें या फिर खबरें पढ़ेगा उतना ही उसका दिमाग तेज तरीके से काम करेगा। साथ ही न्यूज पेपर पढ़ने से आपका ध्यान केंद्रित होने में भी मदद मिलती है। 22% सफल लोग अपने दिन की शुरुआत अखबार पढ़कर ही करते हैं।

ब्रेकफास्ट

सबसे मेन और जरुरी बात, एक एक्टिव और हेल्दी माइंड के लिए नाश्ता करना बेहद जरुरी है। यह न केवल आपके शरीर को शक्ति प्रदान करता है साथ ही दिन भर के लिए आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में भी मदद करता है। ब्रेकफास्ट कभी भी हैवी नहीं बल्कि हैल्दी होना चाहिए। चीनी वाली चाय की जगह आप ब्लैक कॉफी या फिर बिना चीनी वाली चाय के साथ दिन की शुरुआत करें। यह न केवल आपके मूड को बेहतर रखेगी साथ ही आपको सुस्त पड़ने से भी बचाएगी। 

Content Writer

Harpreet