सर्दियों में नहीं होगी बच्चे की Immunity कमजोर, अभी से देना शुरु कर दें ये 5 Juice

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 11:17 AM (IST)

बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याएं होती है। जिनमें से बच्चे सबसे ज्यादा सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से प्रभावित होते हैं। यदि आप बच्चों को इन समस्याओं से राहत दिलवाना चाहते हैं तो उनकी डाइट का खास ध्यान रखें। आप बच्चों की डाइट में हैल्दी जूस को शामिल कर सकते हैं। इन जूस का सेवन करने से उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। ये जूस आप बच्चे को सर्दियां आने से पहले दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

सेब, चुकंदर और गाजर का जूस 

आप बच्चे को सर्दियों की समस्याओं से बचाने के लिए सेब, चुकंदर और गाजर का जूस पिला सकते हैं। इस जूस का सेवन करने से बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत होगी। इसके अलावा इसमें फाइबर की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। जूस बनाने के लिए आप आधा सेब, आधी चुकंदर और गाजर लें। इन्हें छिलकर इसका जूस निकाल लें। जूस में हल्का सा नमक मिलाएं और बच्चे को इसका सेवन करवाएं। यह जूस बच्चे के पाचन तंत्र के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

गाजर और संतरे से तैयार जूस 

आप गाजर और संतरे से तैयार किया गया जूस बच्चे को दे सकते हैं। यह जूस बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है। यह बच्चे की इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने के बच्चों की भूख भी बढ़ती है। जूस बनाने के लिए आप गाजर और आधा संतरा लें। इसके बाद दोनों चीजों को छिलकर इसका जूस तैयार कर लें। जूस में हल्का काला नमक मिलाएं। तैयार किए गए जूस का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। 

गाजर और टमाटर का जूस 

आप गाजर और टमाटर का जूस बच्चे को दे सकते हैं। यह पीने में भी बहुत ही स्वाद होता है। एक गाजर और टमाटर लें। इसके बाद दोनों चीजों को छिलकर इनका जूस  बना लें।  जूस में एक टुकड़ा अदरक डालें। इस जूस का सेवन करने से बच्चे के शरीर से कमजोरी दूर होगी। इसके अलावा बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने में भी यह सहायता करता है। 

अनार का जूस 

आप अनार का जूस  बच्चे को पिला सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व बच्चे के शरीर के लिए बहतु ही फायदेमंद होते हैं। जूस बनाने के लिए आप पहले अनार छिल लें। इसके बाद दानों को निकालकर आप इनका जूस बनाएं। जूस में थोड़ा सा नमक डालें और बच्चों को पिलाएं। इस जूस का सेवन करने से बच्चों के शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती और शरीर मजबूत होता है। 

सेब और नींबू से तैयार जूस 

आप सेब और नींबू से तैयार जूस बच्चे को पिला सकते हैं। बच्चे यदि सेब का नहीं खाते तो आप उन्हें इसका जूस बनाकर दे सकते हैं। जूस में आप कुछ बूंदे नींबू की डालें। इस जूस में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चे के शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इस जूस का सेवन बच्चा आसानी से कर लेगा। 


 

Content Writer

palak