Health Tips: कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बचना है तो आज ही पीना शुरु कर दें ये 5 जूस

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2023 - 12:05 PM (IST)

फल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। नियमित इनका सेवन करने से शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा इम्यूनिटी पॉवर भी मजबूत होती है और मौसमी इंफेक्शन से दूर रखने में भी यह मदद करते हैं। फलों का जूस कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के जोखिम को भी कम करता है। आज आपको ऐसे फलों और सब्जियों के जूस बताते हैं जो कैंसर के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

पपीते का जूस 

पपीते का जूस कैंसर रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवनॉइड कैंसर के लिए जिम्मेदार फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करते हैं। ऐसे में पपीते के जूस या पपीते के सेवन से आप कैंसर जैसी बीमारी का जोखिम कम कर सकते हैं। 

चुकंदर का जूस 

चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं। इसमें बीटालेन नाम का तत्व पाया जाता है जो कैंसर और हृदय रोगों का जोखिम कम करता है। यह कार्सिनोजेन को भी रोकने में मदद करता है जो शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाली कोशिकाओं और एंजाइम्स के निर्माण को बढ़ाने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से काफी हद तक कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

सेब व गाजर का जूस 

सेब में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दांतों से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। सेब का सेवन करने से आपको कब्ज से भी राहत मिलती है। वहीं सेब और गाजर के जूस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स, क्वेरसेटिन काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं यह आपके ब्रेन सेल्स को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने और सूजन कम करने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। 

अनानास का जूस 

अनानास का जूस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह आपकी पाचन क्रिया को बहेतर बनाने में मदद करता है। इसमें कॉपर, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित अनानास का जूस पीने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और शरीर किसी भी तरह के इंफेक्शन से दूर रहता है। अनानास में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता हैं जो कैंसर से आपकी सुरक्षा करने में मदद करते हैं। 

पालक और खीरे का जूस 

पालक और खीरे में कैल्शियम और ऐसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करते हैं। इन दोनों जूस का सेवन करने से शरीर में शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं। 


 

Content Writer

palak