बच्चे की डाइट में शामिल करें ये चीजें, कई बीमारियों से दूर रहेगा आपका बच्चा

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 03:29 PM (IST)

बच्चे कोई भी चीज आसानी से नहीं खाते। खान-पीने के मामले में कई तरह के नखरे दिखाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उनके अच्छे स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहते हैं। जंक फूड, चिप्स जैसी चीजों को ज्यादातर बच्चे खाना पसंद करते हैं। जिसके कारण बच्चों में भी मोटापा, डायबिटीज, थॉयराइड जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इन सब समस्याओं से बच्चों को बचाने के लिए आप उनकी डाइट में ऐसे पोषक तत्व शामिल करें जिनमें पोषक तत्व पाए जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ बच्चों को फैट, विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप बच्चों को किन-किन चीजों का सेवन करवा सकते हैं...

दूध 

आप बच्चों के संपूर्ण विकास के रुटीन में दूध जरुर शामिल करें। प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, विटामिन्स, मिनरल्स, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व दूध में पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करते हैं। साथ ही दूध पीने से बच्चों की हड्डियां और दांत भी मजबूत होते हैं। इससे उनके शरीर का भी विकास होता है। यदि आपके बच्चे को लैक्टोस से एलर्जी नहीं है तो आप उसे नट मिल्क या ओट्स मिल्क का सेवन करवा सकते हैं। 

PunjabKesari

 हरी सब्जियां

आप बच्चों को हरी सब्जियां दे सकते हैं। इनमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरुरी होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन दुरस्त रहता है। इसके अलावा आंखें, हड्डियां भी मजबूत होती हैं। आप पालक, गोभी, मटर, ब्रोकली जैसी चीजें आप बच्चों के खिला सकते हैं। यदि बच्चा हरी सब्जियां नहीं खाता तो आप उसे सैंडविच या सब्जियों का सूप बनाकर भी दे सकते हैं। 

फल 

आप बच्चों को जंक-फूड देने की जगह बर्गर पिज्जा जैसी चीजें दे सकते हैं। मौसमी फलों का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, फाइबर, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अनार, केला, ब्लू बैरी, संतरा, अनार जैसी चीजें भी आप बच्चों को खिला सकते हैं। 

PunjabKesari

अंडा 

अंडा भी बच्चों को आप खिला सकते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन-बी, विटामिन-सी, फैट, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन सभी के सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसमें मौजूद विटामिन-बी और आयरन बच्चों के विकास में भी मदद करता है। इसका सेवन करने से बच्चों को पेट लंबे समय तक भरा रहता है और उन्हें जल्दी भूख भी नहीं लगती। 

नट्स और ड्राई फ्रूट्स 

आप बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उनकी डाइट में सूखे मेवे शामिल कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। आप बच्चों को रोजाना ड्राई फ्रूट्स खिला सकते हैं। इससे भी उनका संपूर्ण विकास होता है। बच्चों का दिमाग भी ड्राई फ्रू्टस खाने से तेज होता है। आप बादाम, अंजीर, खजूर, अखरोट जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं। 

 PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static