नवरात्रि व्रत में शरीर नहीं पड़ेगा कमजोर, एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये Drinks

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2024 - 04:12 PM (IST)

इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। नौ दिनों तक मां के भक्त सच्चे दिल से देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं लेकिन इस दौरान सिर्फ व्रत वाली डाइट का सेवन करते हैं। रोजाना के खान-पान से अलग डाइट लेने के कारण नवरात्रि में शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान होने लगती है। व्रत के दौरान सभी लोग फलाहार ही खाते हैं ऐसे में इस दौरान शरीर की ताकत बनाए रखने के लिए आप घर में बनी कुछ हेल्दी ड्रिंक्स बनाकर पी सकते हैं। यह ड्रिंक्स आपके शरीर को ताकत भी देंगी और आपको कमजोरी भी महसूस नहीं होगी। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताते हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखेंगे। 

नींबू पानी 

नवरात्रि में शरीर को टॉक्सिन्स फ्री रखने और इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने के लिए आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को एनर्जी और ताजगी मिलेगी। इसके अलावा यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा। नींबू पानी में चुटकी भर सेंधा नमक मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

फलों का जूस 

व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाने रखने के लिए फलों से बना जूस आप पी सकते हैं। व्रत के दौरान मौसमी, अनार, सेब या फिर अनानास से बना जूस आप पी सकती हैं। इस जूस का सेवन करने से शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं और शरीर में हाइड्रेशन भी नहीं होती। फ्रूट जूस पीने से शरीर में कमजोरी भी नहीं होती। व्रत के दौरान आप फलों से बने जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

ड्राई फ्रूट शेक 

नवरात्रि के दौरान शरीर को एनर्जेटिक और हेल्दी रखने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स से बना शेक पी सकते हैं। यह शेक आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा। इसे पीने से आपको थकान भी महसूस नहीं होगी। गर्मियां होने के कारण कुछ लोगों का इस दौरान बीपी लो हो जाता है ऐसे में यह जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ड्राई फ्रूट्स में मौजूद कैल्शियम, आयरन और कई सारे जरुर मिनरल्स पाए जाते हैं। भीगे हुए बादाम, काजू, किश्मिश, केसर, खजूर और इलायची मिलाकर हेल्दी फ्रूट शेक आप बना सकते हैं। 

लस्सी 

व्रत में आप लस्सी बनाकर पी सकते हैं। दही से बनाई हुई लस्सी शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इसे पीने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखने में मदद करेगी। लस्सी में आप ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और भी हेल्दी बना सकते हैं। 

बनाना शेक 

यह पॉवर हाउस माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देते हैं। इसे पीने के बाद आपका शरीर तरोताजा महसूस करेगा। बनाना शेक में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर आप हेल्दी शेक बना सकते हैं। 

Content Writer

palak