पानी में मिलाकर पिएं ये चीजें, स्किन करेगी ग्लो

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 03:24 PM (IST)

आज के समय में हर कोई स्किन से जुड़ी समस्या से परेशान है। ऐसे में कुछ लड़कियां इन समस्याओं से राहत पाने के लिए ब्यूटी प्रॉडक्टस का इस्तेमाल करती है तो कई ऐसी भी है घरेलू नुस्खों को अपनाती है। मगर कभी फिर भी चेहरे पर मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है। तो ऐसे में आज हम आपको कोई क्रीम या सीरम नहीं बल्कि ड्रिंक्स के बारे में बताते है जिसका सिर्फ पानी में मिलाकर सेवन कर सकते है। इन ड्रिंक्स को पीने से बॉडी डिटॉक्स होगी। इसके साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो क्लीन एंड ग्लोइंग होता है। 

चिया सीड

इसमें ओमेगा 3, 6 फैटी एसिड, विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाएं जाते है। इसका पानी में भिगोकर सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है। इस पानी को पीने से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां दूर होती है। यह डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। 

पुदीना

पुदीने को पानी में भिगो कर इसका सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह पेट से संबंधित परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट मे होने वाली गर्मी से राहत मिलती है। बात अगर स्किन की करें तो इसके सेवन से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। स्किन का रंग साफ हो उसमें क्लीन और ग्लोइंग होती है।

दालचीनी और सेब

इसका पानी बनाने के लिए सबसे पहले पानी को उबालें। उसमें चुटकीभर दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। थोड़ी देर उबालने के बाद इसे ठंडा कर छान लें। तैयार पानी को पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने में मदद मिलती है। इसके साथ ही चेहरे के पिंपल्स, दाग-धब्बे दूर होते है।

नींबू और एप्पल साइडर विनेगर

ये तो सभी जानते है कि पीने के पानी में नींबू डालकर पीना फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। इसके अलावा आप 1 गिलास पानी में 1 टेबलस्पून एप्पल साइडर विनेगर मिक्स कर पी सकते है। इसे पीने से आपको फ्रेश फील होगा। इसके साथ ही स्किन की रंगत निखर कर चेहरा ग्लोइंग और क्लीन होता है। 

Content Writer

Sunita Rajput