94 की उम्र की स्वस्थ है महारानी एलिजाबेथ, लेती हैं खास डाइट

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2020 - 03:17 PM (IST)

महारानी एलिजाबेथ II 94 साल की है लेकिन इस उम्र में भी वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसका कारण है उनकी हैल्दी डाइट। शाही रसोई के लिए एक पूर्व महाराज, डैरेन मैकग्राडी ने खुलासा किया है कि महारानी अपनी डाइट में सिर्फ चीजें लेना ही पसंद करती हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे खुद को स्वस्थ रखती हैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय...

 

प्री-ब्रेकफास्ट

एट होम ऑफ द क्वीन के लेखक ब्रायन होए के अनुसार, वह नाश्ता करने से पहले अपने पैट कोरगिस (Dog) के साथ बिना दूध व चीनी वाली अर्ल ग्रे चाय (Earl Grey tea) के साथ बिस्कुट लेना पसंद करती है।

ब्रेकफास्ट

नाश्ते में वह अनाज, दही और मेपल सिरप लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह टोस्ट के साथ मुरब्बा (marmalade) लेती हैं, जिसे वह सुबह न्यूजपेपर पढ़ते हुए खाती है। उनका मानना है कि इससे वो अधिक समय तक तरोताजा महसूस करती हैं।

दोपहर का भोजन

दोपहर के खाने में वह एक गिलास वाइन, गो-टू कॉकटेल जिन व डोनट के साथ नींबू और ढेर सारी बर्फ लेती हैं। इसके अलावा उनके लंच में मछली, सब्जियां, डोवर विद पालक (wilted spinach) शामिल होती है।

दोपहर की चाय

बेशक महारानी को दोपहर की चाय बहुत पसंद है। वह रोजाना परंपरा के हिसाब से चाय लेती हैं। इसमें चाय के साथ उनका पसंदीदा केक जैसे शहद व क्रीम स्पंज, जिंजर केक या चॉकलेट बिस्किट केक शामिल होता है।

ईवनिंग स्नैक्स

शाम को वह क्रस्ट्स कट के साथ सैंडविच में क्लासिक ककड़ी, स्मोक्ड सैल्मन, अंडे मेयोनेज, और हैम और मस्टर्ड सैंडविच शामिल लेती हैं। इसके अलावा उन्हें जाम पेनी, रास्पबेरी जैम सैंडविच और अर्ल ग्रे चाय भी लेना पसंद करती हैं।

रात का खाना

डिनर में वह सालमन मछली, सफेद आड़ू या स्ट्रॉबेरी, ताजे फलों वाली पुडिंग लेना पसंद करती है। इसके अलावा ड्राई मार्टीनी, एक गिलास शैंपेन भी लेती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput