6 महीने के बाद कुछ ऐसी हो बच्चे की डाइट, ये 5 चीजें रखेंगी उन्हें एकदम Healthy

punjabkesari.in Tuesday, Jun 06, 2023 - 11:16 AM (IST)

बच्चे का जैसे ही जन्म होता है तो उसे सबसे पहले मां का दूध ही पिलाया जाता है। मां का दूध बच्चे के अच्छे विकास और उसके शरीर के पोषण देने के लिए बेहत लाभकारी माना जाता है। खुद एक्सपर्ट्स भी 5-6 महीने तक बच्चे को मां का दूध ही देने की सलाह देते हैं लेकिन 5-6 महीने बाद बच्चे को ऐसे कौन से चीज दें जिसे वह आसानी से खा सके। शुरुआत में आप बच्चे को ऐसी चीजें ही दें जिसे वह आसानी से पचा पाएं। साथ में उन्हें विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर आहारों का सेवन करवाएं ताकि वह हमेशा हैल्दी रह सकें। खासकर अगर आप पहली बार मां बनी हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि बच्चे को कैसे फूड खिलाएं तो आज आपको 5 ऐसे सॉलिड फूड्स बताते हैं जिन्हें खाने से बच्चे एकदम हैल्दी रहेंगे। 

सेब की प्यूरी 

आप 6 महीने के बच्चे को सेब की प्यूरी खिला सकते हैं। सेब की प्यूरी पोषक तत्वों से युक्त होती है। इसमें कई सारे मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना आप बच्चे को इसका सेवन करवा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक सेब लें। इसके बाद सेब को छील लें। सेब के बीजों को स्टीम करें। इसके बाद उसे ब्लेंड करके बच्चों को खिला दें। यह उनकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। 

ब्रोकली की प्यूरी 

ब्रोकली कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स होते हैं। छोटे बच्चों को आप ब्रोकली की प्यूरी खिला सकते हैं। यदि आप उन्हें इसकी प्यूरी बनाकर खिलाएंगे तो वह हमेशा हैल्दी रहेंगे। ब्रोकली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे तोड़कर पका लें। पकाने के बाद इन्हें ब्लैंड करें। ब्लैंड की हुई ब्रोकली आप बच्चे की डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें किसी और सब्जी की प्यूरी बनाकर भी खिला सकते हैं।  

मूंग दाल की खिचड़ी 

यदि आपका बच्चा 6 महीने का हो चुका है तो आप उसे मूंग की दाल से बनी हुई खिचड़ी खिला सकते हैं। मूंग दाल और चावल को उबाल लें फिर इसे पीसकर ग्राइंड करें और इसमें थोड़ा-थोड़ा देसी घी मिलाएं। इस टेस्टी खिचड़ी को स्वाद से खा लेंगे और उनके शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलेगा और उनके शरीर का विकास भी अच्छे से होगा। 

दाल का पानी 

दाल में कई सारे जरुरी विटामिन्स, मिनरल्स मौजूद होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसे में आप बच्चों को इसका सेवन करवा सकते हैं। 6 महीने के बाद बच्चे को सेहतमंद रखने के लिए दाल का पानी जरुर पिलाएं। मूंग दाल या फिर किसी और दाल का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। जब दाल पानी में अच्छे से घुल जाए तो आप बच्चे को चम्मच से इसका पानी पिला सकते हैं। 

दलिया की प्यूरी 

छोटे बच्चों के लिए दलिया की प्यूरी फायदेमंद रहेगी। दलिया को अच्छे से पकाएं इसके बाद इसे ग्राइंड करके दूध के साथ पका लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें केला या फिर कोई अन्य फल मिला सकते हैं। रोजाना दलिया की प्यूरी खिलाने से उनके शरीर का विकास होगा और बच्चे का पाचन भी सही रहेगा। 


 

Content Writer

palak