घर पर ही बनाएं टेस्टी एंड हेल्दी वेजीटेबल चिकन ब्रॉथ सूप

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 04:36 PM (IST)

सूप बनाने की सामग्री:

5-6 आलू - (छोटे टुकड़ों में काटे)
1 प्याज - (बारीक कटे)
1 कप सेलरी - (बारीक कटी)
3 गाजर - (बारीक कटी)
2 कप - चिकन ब्रॉथ
नमक - स्वादानुसार
काली मिर्च - स्वादानुसार
1/3 कप - मक्खन
1/3 कप - मैदा
1/2 कप - दूध
1/2 कप - फ्रेश क्रीम

सजावट के लिए:

-कसा हुआ चीज
-बारीक कटा हरा प्याज

सूप बनाने की विधि:

सबसे पहले आलू को छील कर अच्छे से धोएं और उसे छोटे-छोटे  टुकड़ों में काट लें। अब गैस चलाएं और उस पर एक बड़ा बर्तन रखें। उस बर्तन में कटे हुए आलू , गाजर, सेलरी, प्याज और चिकन ब्रॉथ डालकर मिक्स करें। इसमें अपने स्वादानुसार नमक और काली मिर्च डालकर हिलाएं और बर्तन का ढक्कन बंद कर दें। 10-15 मिनट तक या उबाल आने तक इसे उबलने दें। जैसे ही उबाल आ जाएं गैस की फ्लेम कम करके धीमी आंच पर 15-20 तक पकने के लिए छोड़ दें।
अब एक अलग सॉस पैन गैस पर रखें और याद रखें गैस की फ्लेम धीमी ही होनी चाहिए। अब  उसमें मक्खन डालें और जैसे ही मक्खन पिघल जाएं उसमें मैदा डालकर 1-2 मिनट तक हल्का भूरा होने तक भूनें। अब भूने हुए मैदे में धीरे-धीरे दूध मिलाएं और पेस्ट को हिलाते जाएं ताकि गांठ न पड़े। जब तक पेस्ट गाढ़ा नहीं होता तब तक पेस्ट को हिलाते जाएं।

अब ध्यान दें कि आलू वाला मिक्सचर अच्छे से पक गया है या नहीं। अगर आलू पक गए हैं तो कड़छी की मदद से इसे मैश करें और इसमें क्रीम डालकर थोड़ी देर और पकाएं। अब अलग से तैयार की गई पेस्ट को इन मैश की हुई सब्जियों में मिलाएं और एक उबाल आने दें। उबाल आने के बाद आपका सूप बनकर तैयार है। सूप को कसा चीज और हरे धनिये के साथ गार्निश करें और इस टेस्टी सूप को एंजॉय करें।

Content Writer

Vandana