Healthy Drink: एप्पल स्मूदी

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 12:02 PM (IST)

एप्पल बहुत ही हेल्दी फ्रूट होता है। लेकिन हर कोई इसे खाना पसंद नहीं करता है। अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है तो आप इस स्मूदी के रूप में flavorful बना के पी सकते हैं। आइए आपको बताते हैं फ्रेश एप्पल्स के साथ हेल्दी स्मूदी बनाने की रेसिपी...

एप्पल स्मूदी बनाने की सामग्री

 कटे हुए सेब- 1 कप
दूध- 2 कप 
चीनी- 1 चम्मच
 खजूर- 2-3
भीगे हुए बादाम- 4-5 
भीगे हुए चिया सीड्स- 2 चम्मच 
पीनट बटर- 2 चम्मच 
गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स

एप्पल स्मूदी बनाने की विधि

- एप्पल स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर में सेब डालें।
- अब इसमें दूध, चीनी, खजूर, बादाम और पीनट बटर डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड करके स्मूद पेस्ट बना लें।
- अब गिलास में चिया सीड्स डालें. फिर एप्पल की स्मूदी डालकर गिलास भर दें।
- बस आपकी एप्पल स्मूदी तैयार है. इसे आइस क्यूब्स और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

Content Editor

Charanjeet Kaur