Kitchen Tips: अंडे को हेल्‍दी बनाए रखने के लिए कुकिंग दौरान अपनाएं ये टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 02:58 PM (IST)

लोग सुबह नाश्ते में खासतौर पर अंडा खाना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन बी6, बी12, विटामिन डी, आयरन, आयोडीन, फॉस्‍फोरस आदि जरूरी न्‍यूट्रिशनल से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। मगर इसे सही तरीके से पकाकर खाना बेहद जरूरी है। नहीं तो इसका सेवन करने से शरीर को पूरा फायदा नहीं मिल पाता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में अंडा पकाने का सही तरीका बताते हैं...

अंडा उबालने के लिए

अंडे को हमेशा 6-10 मिनट तक ही उबालें। इसके साथ ही इसे गहरे बर्तन में पानी भरकर ही उबालें। इसे ज्यादा सम तक पकाने से इसका स्वाद अच्छा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही इसमें मौजूद न्‍यूट्रिशनल वैल्‍यू भी कम हो जाएगी।

ऐसे करें अंडा पोच

अगर आप पोच बनाने वाली है तो इसके लिए पैन को गैस पर तेज आंच पर गर्म करें। इसके बाद इसपर थोड़ा सा ऑयल ग्रीस करके अंडा फोड़कर डाल दें। अब धीमी आंच रखकर पोच के चारों को 4-5 चम्मच पानी डाल दें। इसके बाद करीब 2-3 मिनट तक इसे उठा लें।

फ्राई एग बनाने के लिए

फ्राई एग बनाने के लिए पैन को गर्म करके उसपर थोसा सा तेल ग्रीस करें। अब पैन में अंडा फोड़कर डाल दें। आप इसे दोनों ओर से सेंक कर भी खा सकती है।

अंडा भुर्जी या स्‍क्रैम्‍बल्‍ड एग ऐसे करें तैयार

आमतौर पर लोग अंडा भुर्जी या स्‍क्रैम्‍बल्‍ड एग खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में अंडा तोड़कर डालें। अब इसमें जरूरत अनुसार पानी या दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। अब पैन को गर्म करके इसे तेल से ग्रीस करें। उसपर अंडा डालकर स्‍पैटुला से लगातार चलाते रहिए। इसके बाद ऊपर से स्वाद अनुसार नमक, मिर्च व अन्य मसालें डालें। आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें क्रीम और चीज भी डाल सकते हैं। 2- 3 मिनटों में ही आपको अंडा भुर्जी या स्‍क्रैम्‍बल्‍ड एग खाने को मिल जाएगा।

अगर ऑमलेट बनाने हो

अगर आपको ऑमलेट बनाने है तो इसके लिए एक बाउल में अंडा फोड़कर डालें। अब इसमें नमक, कटा हुआ प्याज, लहसुन व हरी मिर्च डालकर अच्छे से फेंट लें। अब पैन को गर्म करके उसपर अंडे का मिश्रण डालकर ढक दें। कुछ ही मिनटों में आपका ऑमलेट बनकर तैयार हो जाएगा। कई लोग इसे अधिक मसाला व बटर डालकर बनाते हैं। मगर ऐसा ऑमलेट सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

 

Content Writer

neetu