Benefit of vegetables: बीमारियों को काेसाे दूर रखता है शलजम, सर्दी के मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 05:36 PM (IST)

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की सब्जियां आती हैं। जिनमें से एक शलजम भी है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है। इस मौसम में शलजम खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस भी कहते हैं क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन-के, विटामिन-सी, कैल्शियम, पौटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ए पाया जाता है। शलजम का सेवन करने से इम्यून शक्ति मजबूत होती है और आपका शरीर कई तरह की बीमारियों बचा रहता है। तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले फायदों के बारे में...

मजबूत होता है पाचन 

शलजम का नियमित सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर आंतों की सफाई करने में मदद करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया अच्छी होती है। इसके अलावा शलजम खाने से पेट में दर्द, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

कंट्रोल में रहता है ब्लड शुगर 

शलजम का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर भी नियंत्रित करता है। शलजम डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होती है क्योंकि इसमें शुगर काफी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के कारण  इसे पचाने में ज्यादा समय नहीं लगता इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता। इसलिए डायबिटीज के रोगियों के लिए शलजम बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं। 

तेज करें आंखों की रोशनी 

शलजम में विटामिन-ए पाया जाता है। यह आपकी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। आंख में खुजली, जलन जैसी समस्याएं से भी शलजम का सेवन करने से राहत मिलती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ रहे तो शलजम का सेवन जरुर करें। 

 मजबूत करे इम्यूनिटी 

सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी भी काफी कमजोर हो जाती है जिसके कारण इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। यदि आप सर्दियों में स्वस्थ रहना चाहते हैं तो शलजम का सेवन जरुर करें। इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरुर बनाएं। शलजम में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह गुण इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करके आप सर्दी में जुकाम-खांसी और वायरल इंफेक्शन से भी बच सकते हैं। 

हड्डियां बनेगी मजबूत 

सर्दियों में शलजम खाने से हड्डियां भी मजबूत होती है। यदि आपको जोड़ों में दर्द की समस्या है तो वह भी दूर होगी। शलजम में पाया जाने वाला कैल्शियम और आयरन आपको समस्या से राहत दिलवाने में मदद करेगा। इससे आपकी हड्डियां, मांसपेशियां मजबूत होंगी। 

दूर होगी खून की कमी 

शलजम का सेवन करने से आपके शरीर में से खून की कमी भी पूरी होगी। इसमें आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायता करता है। शलजम का सेवन करने से खून बढ़ता है। इसके अलावा थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। यदि आपको एनीमिया की समस्या है तो आप जरुर शलजम का सेवन करें। 


 

Content Writer

palak