Women Health: लाइफटाइम रहना चाहती हैं हैल्दी तो फॉलो करें ये 8 टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 05:04 PM (IST)

महिला स्वास्थ्य : ऑफिस के काम या घर परिवार का ख्याल रखते-रखते महिलाएं अपनी सेहत के साथ अनदेखी कर देती है, जिससे वह कई खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ जाती है। इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं तो अपनी छोटी-मोटी प्रॉब्लम और शरीर में होने वाले बदलावों को भी इग्नोर कर देती हैं, जिसके कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं का अपनी सेहत के प्रति सतर्क होना बहुत जरूरी हो गया है। आज हम महिलाओं को कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स (Health Tips) देंगे, जिसे अपनाकर आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। तो चलिए जानते हैं महिलाओं की अच्छी सेहत के लिए कुछ महिला हेल्थ टिप्स

 

महिलाओं के लिए हेल्थ टिप्स (Health Tips for Women)

व्यायाम करना

अच्छी सेहत के लिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा व्यायाम करने की जरुरत होती है। हफ्ते में कम से कम 2-3  बार व्यायाम करने से महिलाएं कई गंभीर से बच सकती है। व्यायम करने से न सिर्फ आपका व्यक्तित्व निखरता है बल्कि इससे आपका स्वास्थ भी अच्छा रहता है।

हेल्दी भोजन करना

अगर आप अधिक भोजन करती है तो उसे डाइजेस्ट करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। इससे आप पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम से बच सकती हैं। इसके अलावा अपने भोजन में अधिक से अधिक हेल्दी चीजें, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें।

 

तनाव से रहें दूर

घर और ऑफिस के काम के चक्कर में आजकल महिलाएं बहुत अधिक स्ट्रेस ले लेती हैं। मगर ज्यादा तनाव महिलाओं को मानसिक और डिप्रैशन का शिकार बना देता है। इसके अलावा ज्यादा तनाव से महिलाओं में ब्लड शुगर, ह्रदय रोग, थायराइड जैसी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए महिलाओ को ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए और कोशिश करें कि किसी भी तरह तनाव से दूर रहें।

 

शरीर की मसाज करना

दिनभर काम करने के बाद महिलाओं को थकान हो जाती है लेकिन वह इसे इग्नोर कर देती हैं। इसके कारण उन्हें बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द और गठिया रोग हो जाता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को रोजाना शरीर की मसाज करनी चाहिए।

भरपूर नींद लेना

अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि महिलाएं समय पर सोएं और अपनी पूरी नींद लें। ऐसा न करने पर महिलाओं को सुबह उठने की इच्छा नहीं होती और थकावट भी होने लगती है। रोजाना भरपूर नींद लेने से न सिर्फ आपकी यह प्रॉब्लम दूर होगी बल्कि इससे आप कई मानसिक बीमारियों से भी बची रहती हैं।

 

ब्रैस्ट कैंसर की जांच

आजकल महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए महिलाओं को समय-समय पर इसकी जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा आप खुद भी समय-समय पर इसकी जांच करती रहें कि कहीं ब्रैस्ट कैंसर का कोई लक्षण दिख तो नहीं रहा।

 

नियमित ओवरी मसाज

महिलाओं के लिए नियमित रूप से ओवरी मसाज करवाना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि ओवरी गर्भाशय के सामने स्थित होती है और साथ ही ये पेल्विक हड्डियों से भी जुड़ी होती है। ऐसे में ओवरी मसाज करवाने से आपकी हड्डियां भी मजबूत होती है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहेगा।

 

कैल्शियम युक्त भोजन

महिलाएं के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। अच्छी मात्रा में कैल्शियम लेने से महिलाएं किडनी स्टोन, कमजोर हड्डियों और कई शारीरिक बीमारियों से बची रहती हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपने आहार में दूध और बादाम जैसी चीजों को शामिल करें।

इन बातों का भी रखें ध्यान
1. सुबह का नाश्ता सही समय करें और ब्रेकफास्ट में हैल्दी आहार खाएं।

2. चाय के साथ नमकीन या बिस्कुट न लें। इससे मोटापा बढ़ने की सम्भावना कम होगी।

3. आलू के रस या ऑलिव ऑयल से मसाज करने से स्ट्रेच मार्क्स कम हो जाते हैं।

4. अगर आपके पीरियड्स ब्लड का कलर हरा या पीला है तो तुरंत डॉक्टर से चेकअप करवाएं।

5. अगर आपके होंठों का रंग असामान्य है तो तुरंत जांच करवाएं। होंठों के रंग का अचानक बदलना लीवर प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।

Content Writer

Anjali Rajput