बदलते मौसम में खराब हो रहा है पेट तो नानी मां के आसान से नुस्खे आएंगे काम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 12:01 PM (IST)

बदलते मौसम का प्रभाव सेहत पर पड़ता है। जैसे इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है तो इस मौसम में बाहर का कुछ उल्टा-सीधा खाने से पेट पर बुरा असर पड़ता है। पेट में इंफेक्शन, दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती है। जिसके कारण कई बार पेट खराब भी हो जाता है। पेट खराब के कारण बॉडी डिहाईड्रेट होने लगती है। बॉडी डिहाइड्रेट होने के कारण आपको कमजोरी भी हो सकती है। दवाईयों के जगह आप नानी मां के इन नुस्खों के जरिए पेट खराब जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केला 

यदि आपका पेट खराब है तो आप केले का सेवन भी जरुर करें। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपकी शरीर को ऊर्जा मिलेगी और आपको लूज मोशन जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी। 

नारियल पानी 

पेट खराब के कारण आपके शरीर में से सारा पानी निकल जाता है। जिसके कारण धीरे-धीरे बॉडी भी डिहाईड्रेट होने लग जाती है। बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट को काफी राहत मिलेगी। पेट खराब जैसी समस्या में भी नारियल पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। 

जीरे वाला पानी

पेट खराब होने से शरीर को ऊर्जा भी कम हो जाती है। पेट खराब के कारण आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप 1 चम्मच जीरे को पानी में उबालकर छान लें। फिर उस पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप थोड़ा-थोड़ा करके इस पानी का सेवन करें। पेट की समस्या से आपको काफी आराम मिलेगा। 

नमक, चीनी और पानी का घोल 

आप पेट खराब से राहत पाने के लिए नमक, पानी और चीनी का घोल भी पी सकते हैं। यह इस समस्या के लिए बहुत ही असरदार उपाय माना जाता है। यदि आप भी इस समस्या से ग्रस्त हैं तो एक गिलास पानी में डेढ़ चम्मच चीनी और आध चम्मच नमक मिलाएं। इसे पानी में अच्छे से घोल लें और फिर इस पानी का सेवन करें। आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। 

नींबू पानी 

आप नींबू पानी का सेवन पेट खराब की समस्या में कर सकते हैं। यह पेट खराब जैसी समस्या में बहुत ही असरदार उपाय माना जाता है। आप एक कप पानी में नींबू निचोड़ लें। फिर इसे आप दिन में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पिएं। पेट खराब से आपको काफी आराम मिलेगा। 


 

Content Writer

palak