फिट रहने के लिए शाहरुख रोज करते हैं 100 Pushups, जानिए किंग खान के Health Secrets

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 10:26 AM (IST)

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले शाहरुख को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। शाहरुख को फैंस का काफी प्यार मिलता है। किंग खान के फैंस उनकी बढ़ती उम्र के बाद भी एक्टर के हैल्थ सीक्रेट्स  जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आज एक्टर अपना 57वां जन्मदिन मनाएंगे लेकिन उनकी फिट बॉडी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। शाहरुख के बर्थडे पर आपको एक्टर की हैल्दी बॉडी का राज बताएंगे। तो चलिए जानते हैं किंग खान के हैल्थ सीक्रेट्स...

जरुर करते हैं वर्कआउट 

किंग खान अपनी फिल्मों की शूटिंग में चाहे कितने ही बिजी क्यों न हों वह वर्कआउट करना नहीं भूलते। शाहरुख अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी अलर्ट रहते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने घर में जिम बनाई है। ताकि वह वर्कआउट मिस न कर पाएं। रोज शाहरुख दिन में 1 घंटे तक वर्कआउट जरुर करते हैं। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सस्पेंशन और वेट ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज भी वह अपनी रुटीन में शामिल करते हैं। स्टमक क्रंचेज एक्सरसाइज भी शाहरुख की रुटीन में शामिल है।

100 पुशअप्स करते हैं

एक इंटरव्यू में शाहरुख ने इस बात का खुलासा किया था कि वे एब्स को मेंटेन रकने के लिए रोजाना 100 पुशअप्स और 60 पुलअप्स जरुर करते हैं। वर्कआउट सेशन के बाद वह प्रोटीन शेक लेना भी नहीं भूलते। 

कार्डियो भी करते हैं 

शाहरुख अपने रुटीन में लगभग 10 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज भी करते हैं। इसके अलावा फिट रहने के लिए वह वेट लिफ्टिंग, वाइब्रेटिंग, डंबल्स, कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज करना भी नहीं भूलते। बैली डांसिंग के जरिए भी किंग खान खुद को फिट रखते हैं। 

लेते हैं हैल्दी डाइट 

शाहरुख अपने आप को फिट रखने के लिए हैल्दी डाइट को फॉलो करते हैं। वह अपनी दिनचर्या में रिच, प्रोटीन फूड, नॉन फैट मिल्क, स्किनलेस चिकन, फिश, अंडे इत्यादि चीजें शामिल करती हैं। कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार के लिए वह कच्ची सब्जियां भी खाना पसंद करते हैं। 

पीते हैं खूब पानी 

किंग खान दिन में 2-3 लीटर पानी भी जरुर पीते हैं। इसके अलावा वेजिटेबल जूस और वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन ड्रिंक का सेवन भी जरुर करते हैं। 

मीठे से रखते हैं परहेज 

एक्टर मीठे से दूर ही रहते हैं। वह मीठे का सेवन नहीं करते। मीठे के बजाय वह अपनी डाइट में फ्रूट्स को शामिल करते हैं। तली भुनी चीजों से भी शाहरुख परहेज रखते हैं। बाहर के खाने से भी किंग खान दूर ही रहते हैं। 

  

Content Writer

palak