74 की उम्र में भी फिट हैं हेमा मालिनी, जानिए ड्रीमगर्ल का Fitness Mantra

punjabkesari.in Sunday, Oct 16, 2022 - 01:56 PM (IST)

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस हेमा मालिनी भले ही 74 की हो गई हो लेकिन उनकी स्किन को देखकर ड्रीमगर्ल की ब्यूटी का अंदाजा लगाना मुमकिन है। एक्ट्रेस आज भी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। एक्ट्रेस की एनर्जी और खूबसूरत त्वचा आज भी कई लोगों के लिए इंस्पीरेशन है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत होने के अलावा अपने नृत्य कार्यक्रमों में भी काफी एक्टिव हैं। आज एक्ट्रेस अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस के हैल्थ सीक्रेट्स...

हैल्दी लाइफस्टाइल और योग से रहती हैं फिट

एक्ट्रेस कई बार अपनी हैल्दी लाइफस्टाइल के बात में कर चुकी हैं।  मीडिया इंटरव्यूज में कई बार एक्ट्रेस अपनी एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स भी बता चुकी हैं। वह बाहरी फिटनेस के अलावा खूबसूरती में भी विश्वास करती हैं। नियमित योगासन अभ्यास के साथ एक्ट्रेस खुद को फिट करती हैं। प्राणायाम और योगाभ्यास एक्ट्रेस की खूबसरती का एक बहुत ही बड़ा सीक्रेट है। 

लेती हैं पूरी नींद 

बिजी शैड्यूल के बावजूद भी एक्ट्रेस बिल्कुल फिट और एक्टिव नजर आती हैं। दिनचर्या को हैल्दी रखने के लिए वह कई सारी तरीके इस्तेमाल करती हैं। नींद भी उन्हीं तरीकों में से एक है। पर्याप्त और गहरी नींद के साथ मानसिक और शारीरिक तनाव एक्ट्रेस दूर रखती हैं। भरपूर नींद उन्हें अपने काम को शांति से करने के लिए प्रेरित करती हैं। 

पीती हैं भरपूर पानी 

हेमा मालिनी पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करती हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए एक्ट्रेस नारियल का पानी, ग्रीन  टी, फलों का जूस इत्यादि का सेवन करती हैं। 

नृत्य से रहती हैं फिट 

एक्ट्रेस बहुत अच्छी नृत्यांगना भी हैं। अपनी कृष्ण जीवन लीला पर आधारित कई प्रस्तुतियां देकर सारे भारत में शोहरत हासिल कर चुकी हैं। हेमा मालिनी का योगाभ्यास भी उनकी फिटनेस का राज है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस रोजाना नृत्य अभ्यास करती हैं। एक्ट्रेस की दोनों बेटियां भी काफी अच्छी डांसर हैं। तीनों अक्सर कई बार स्टेज शो भी पेश करती हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी साइकलिंग भी करती हैं। 

इस डाइट को करती हैं फॉलो 

पॉजिटिव विचारों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने खाने-पीने का भी खास ध्यान रखती हैं। ऑर्गेनिक, नेचुरल और अनप्रोसेस्ड फूड का एक्ट्रेस सेवन करती हैं। अपने दिन की शुरुआत वह एक गिलास गर्म पानी के साथ करती हैं। सुबह एक्ट्रेस मौसमी फल और सब्जियों का सेवन भी करती हैं। फल, सब्जियां और हर्ब्स के साथ एक्ट्रेस  न्यूट्रिएंट्स भी लेती हैं। 

Content Writer

palak